श्री राम राष्ट्रीय साहित्यिक संस्था अयोध्या धाम के तत्वाधान में विराट अखिल भारतीय कवि सम्मेलन में कवियों के बीच पुस्तक का विमोचन
देश के अनेक प्रदेशों ओर अनेक जिलों में काव्य की गूंज से महका भारत वर्ष*कवि अशोक गोयल राष्ट्रीय अध्यक्ष
अयोध्या । श्रीराम राष्ट्रीय साहित्यिक संस्था अयोध्याधाम अम्बेडकरनगर इकाई द्वारा हर बार की भाॅंति इस बार भी एक विशाल अखिल भारतीय कवि सम्मेलन एवं पुस्तक विमोचन का आयोजन सम्पन्न हुआ। इस कवि सम्मेलन कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीराम राष्ट्रीय साहित्यिक संस्था अयोध्याधाम के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं संस्थापक वरिष्ठ कवि अशोक गोयल चक्रवर्ती ने की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि वरिष्ठ कवयित्री श्रीमती संध्या श्रीवास्तव "साॅंझ " एवं विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ कवयित्री एवं श्रीराम राष्ट्रीय साहित्यिक संस्था अयोध्याधाम की राष्ट्रीय प्रभारी वीना गोयल उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का संचालन श्रीराम राष्ट्रीय साहित्यिक संस्था अयोध्याधाम अम्बेडकरनगर इकाई के अध्यक्ष कवि एवं कहानीकार रामवृक्ष बहादुरपुरी ने की। कार्यक्रम की शुरुआत कवयित्री रीता गुगलानी द्वारा मां सरस्वती के सुंदर वंदना से प्रारम्भ हुआ। कार्यक्रम के प्रारम्भ में हास्य एवं व्यंग्यकार कवि ओम प्रकाश कुंतल द्वारा लिखित एवं हाल ही में प्रकाशित पुस्तक " कुंतल के व्यंग्य कोरोना के संग" का उपस्थित तमाम साहित्यकारों के मध्य सफलतापूर्वक विमोचन किया गया। इस पुस्तक के समाजिक महत्व तथा मानवीय मूल्यों की व्याख्या स्वयं कवि ओ.पी.कुंतल एवं तमाम साहित्यकारों द्वारा बारी बारी से की गयी। फिर कार्यक्रमाध्यक्ष, मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि के उद्बोधन से कार्यक्रम को आगे की गति प्रदान की गयी। काव्यपाठ का कार्यक्रम शुरू हुआ जिसमें देश के कोने-कोने से एक से बढ़कर एक कवि, कवयित्री एवं साहित्यकारों ने भाग लिया और अपने अपने सुंदर गीत ग़ज़ल तथा कविताओं से सभी का मन मोह लिया। जिनके रचनाओं में सामाजिक चिंतन,किसान, मजदूर शोषण एवं अत्याचार के विरुद्ध आन्दोलन की झलक स्पष्ट दिखाई दिए। कार्यक्रम में शामिल साहित्यकार साथी इस प्रकार हैं-
कवयित्री-डॉ. ऋचा शर्मा "श्रेष्ठा" करनाल (हरियाणा) डा.सुरेश चतुर्वेदी सुमनेश, भरतपुर राजस्थान विजय व्रत कंठ समस्तीपुर विनोद कुमार शर्मा आनन्द अलवर राजस्थान श्रीमती संध्या श्रीवास्तव सांझ छतरपुर मध्यप्रदेश सुनीता छाबड़ा गाजियाबाद सुमन वर्मा नजीबाबाद बिजनौर उत्तर प्रदेश ओ पी कुंतल राजस्थान डा.ओम प्रकाश द्विवेदी ओम आशुकवि पडरौना कुशीनगर तुलाराम निर्वाण अलवर रीता गुगलानी, फरीदाबाद रजनी सिंह, गाजियाबाद सीमा मुकुंद अग्रवाल रायपुर छत्तीसगढ़,चन्द्रकला शर्मा छत्तीसगढ़ शोभा प्रसाद, गुरुग्राम, हरियाणा,संगीता शुक्ला प्रयागराज आशा बिसारिया चंदौसी ऊषा सूद जी,नीरजा ठाकुर सरिता श्रीवास्तव आशा शर्मा, इंदौर म.प्र शिखा पाण्डेय सरायपाली छत्तीसगढ़,डा.अम्बे कुमारी बोध गया बिहार, कवयित्री कल्पना, कवयित्री किरन एवं बाल कवि हिंमाक गोयल एवं बाल कवि नन्दिका अग्रवाल आदि।
.jpg)
