पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड ने हिंदी कार्यशाला का आयोजन किया
खण्डवा । पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड खण्डवा में वित्तीय वर्ष 2026-27 की प्रथम तिमाही हिंदी कार्यशाला का आयोजन श्री दिगंबर एम शिंदे, उप महाप्रबंधक महोदय की अध्यक्षता में किया गया।
हिन्दी कार्यशाला में मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्ता श्री. दीपक चाकरे, हिंदी साहित्यकार तथा अध्यापक , शासकीय प्राथमिक शाला , तलालमाटी ने कार्यालय के नियमित कार्यों में राजभाषा हिंदी के प्रयोग को और सरल एवं सुगम बनाने हेतु महत्तवपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की |
हिंदी कार्यशाला में खण्डवा उपकेंद्र के निम्नलिखित अधिकारी एवं कर्मचारी द्वारा भी अपनी स्वं रचित रचनाओं का पाठ किया और तालियों से दाद बटोरी तत्पश्चात मोबाइल क्विज़ के माध्यम से हिंदी भाषा का खेल खेला गया जिसमें सभी ने भाग लेकर आनन्द लिया।यह कार्यशाला गरिमामय पूर्ण तरीके आयोजित हुआ सभी ने उपस्थित रहकर कार्यक्रम को सफल बनाया। कार्यक्रम में उपस्थित
श्री दिगंबर एम शिंदे उप महाप्रबंधक, खंडवा , श्री संजय रमेश अवचट, उप प्रबंधक खंडवा, श्री आलोक सिंह, अभियंता,श्री अरुण कुमार गौतम , श्री उत्तम मिश्रा , श्री मुकेश प्रसाद,श्री रविशंकर गुप्ता , रामपाल सिंह मौर्य , बृजकिशोर समल धर्मेन्द्र कुमार आदि मौजूद रहे।
.jpg)
