काव्य :
साइकिल
दूरी कम हो तो करें साईकिल उपयोग!
मोटापे का लग सके, नहीं कभी भी रोग!
नहीं कभी भी रोग, रहे सेहत भी अच्छी !
हरि का रक्खें ध्यान, राय यह सबसे सच्ची ।
कहे ऋतेश विचार, साइकिल बहुत जरूरी।
रख रखाव आसान, तय करे फ्री में दूरी।
--ऋतेश कुमार साहनी बरेली भारत
Tags:
काव्य
.jpg)
