ad

ज्योतिष सम्मेलन की रूपरेखा तैयार कर कार्यक्रम को अंतिम रूप दिया गया


 

ज्योतिष सम्मेलन की रूपरेखा तैयार कर कार्यक्रम को अंतिम रूप दिया गया

भोपाल। ज्योतिष मठ संस्थान द्वारा आयोजित कालिदास राष्ट्रीय महर्षि ज्योतिष विज्ञान सम्मेलन 11 ,12 जुलाई 2026 को किया जाएगा। 

कार्यक्रम के संयोजक  पंडित विनोद गौतम द्वारा सम्मेलन में प्रमुख सहयोगी संस्था महर्षि विश्व शांति आंदोलन के प्रमुख एवं ज्योतिष सम्मेलन के  मुख्य संरक्षक ,,वेद विद्या मार्तंड अचार्य गिरीश जी से आशीर्वाद प्राप्त कर सम्मेलन से संबंधित प्रमुख बिंदुओं पर चर्चा की गई एवं  दो दिवसीय सम्मेलन के कार्यक्रम की  रूपरेखा तैयार कर अंतिम रूप दिया गया। 

पंडित गौतम ने बताया की सम्मेलन में विभिन्न राज्यों से 400  ज्योतिषियों का आगमन सुनिश्चित हुआ है कार्यक्रम 10 सत्रों में होगा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी सभागार विज्ञान भवन नेहरू नगर में होने जा रहे  ज्योतिष सम्मेलन की सभी तैयारियां कर ली गई है।  पिछले वर्ष के सम्मेलन में भोपाल के सांसद श्री आलोक शर्मा जी द्वारा सुझाव दिया गया था कि ज्योतिष सम्मेलन का लाभ भोपाल की आम जनता को भी प्राप्त हो इसी क्रम में सम्मेलन में नवाचार के रूप में प्रथम दिवस 11 तारीख को शाम 5:00 बजे से 9:00 बजे तक भोपाल की स्थानीय जनता एवं ज्योतिष प्रेमी भी सम्मिलित हो सकेंगे जो बाहर से पधारे अतिथि विद्वानों से परामर्श प्राप्त कर अपनी शंका का समाधान कर सकेगे।


देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post