ad

नवयुवा पत्रकार संघ की बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत और विस्तार करने पर हुई चर्चा


 

नवयुवा पत्रकार संघ की बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत और विस्तार करने पर हुई चर्चा

 खंडवा। साईं लीला रेस्टोरेंट जावर बस स्टैंड पर नवयुवा पत्रकार संघ की बैठक संपन्न हुई। इस बैठक में मुख्य अतिथि नवयुवा पत्रकार संघ जिला अध्यक्ष विशाल नकुल उपस्थित हुए। इस दौरान अनवर मंसूरी, अजय चन्द्रे, राम कसेरा, भवानी प्रसाद शर्मा, शोभाराम निशोद, समर शर्मा, ललित राणा, दिनेश राजपूत, मंगल धुर्वे, जय कनाडे ,अखिलेश चौरे, बरकत कुरैशी, राजेश सावनेर, रजाक खान, आनंद बुंदेला, मुस्ताक मंसूरी सहित कई जिले के जिला अध्यक्ष शामिल हुए। इस कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती और दादा माखनलाल चतुर्वेदी जी के चित्र पर माल्यार्पण अर्पण कर, दीप प्रज्वलंन कर राष्ट्रगान गीत से किया गया। इस बैठक को खबर गांव से शहर तक के संस्थापक अनवर मंसूरी सहित अन्य पत्रकारों ने संबोधित किया। बैठक में पत्रकारों के हितों में की गई चर्चा का मुख्य उद्देश्य उनकी सुरक्षा,निष्पक्षता सुनिश्चित करना और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा करना है। मध्य प्रदेश सहित देश के अलग-अलग राज्यों में पत्रकार संघों द्वारा समय-समय पर पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने और अधिस्वीकृत (मान्यता प्राप्त) व गैर-अधिस्वीकृत पत्रकारों के बीच के अंतर को कम करने पर विचार-विमर्श किया जाता रहा है। मुख्य बिंदु जो चर्चाओं में शामिल होते हैं।

पत्रकारों की सुरक्षा

फील्ड में काम करते समय पत्रकारों पर होने वाले हमलों को रोकना और उन्हें पर्याप्त सुरक्षा प्रदान करना।

कल्याणकारी योजनाएं

पत्रकारों के लिए स्वास्थ्य बीमा, पेंशन योजना और आकस्मिक दुर्घटना सहायता कोष की मांग। पारदर्शिता और निष्पक्षता: मीडिया संस्थानों में काम करने वाले पत्रकारों के हितों के टकराव को रोकना और संपादकीय स्वतंत्रता बनाए रखना।

डिजिटल पत्रकारिता

बदलते दौर में डिजिटल पत्रकारों के अधिकारों की सुरक्षा और उन्हें मान्यता देने के लिए उच्च स्तरीय समितियों का गठन।

देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post