नर्मदापुरम में आयोजित फुटबॉल टूर्नामेंट में फाईटर फुटबॉल क्लब ने जीती चैंपियन ट्रॉफी
इटारसी । नर्मदापुरम में आयोजित चैंपियन ट्रॉफी 6A साइट टर्फ फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन 10 ,11 एवं 12 तारीख को किया गया इसमें इटारसी की जानी-मानी टीम फाइटर फुटबॉल क्लब ने अंडर 14 एवं ओपन वर्ग में फाइनल जीत कर अपना परचम लहराया। फाइटर फुटबॉल क्लब के अध्यक्ष श्री सत्यम अग्रवाल एवं हेड कोच भागवत सिंह राजपूत ने बताया की इस टूर्नामेंट में फाइटर फुटबॉल क्लब की तीनों ही वर्ग की टीम अंडर 14 , अंडर 17 एवं ओपन वर्ग की टीमों ने हिस्सा लिया था जिसमें अंडर 14 एवं ओपन वर्ग में फाइटर फुटबॉल क्लब ने 8- 1 से जीत हासिल की एवं अंडर 17 की टीम सेमीफाइनल तक पहुंची फाइटर फुटबॉल क्लब के बेस्ट स्कोरर अंकुश मसीह को दिया गया एवं बेस्ट मिडफील्डर आयुष रमारिया को दिया गया अंडर 14 में बेस्ट गोलकीपर ऋषभ यादव चुने गए। क्लब के वरिष्ट सदस्य रितेश शर्मा ,अजय चौधरी, निपुण गोठी, निलेश चौधरी,किशोर पांडे,नीरज यादव,रवि श्रीवास्तव,श्याम सिंह , कृष्णा साहू,विनय यादव, विशाल कुशवाहा यश नामदेव,सचिन ,सागर, सौरव ब्रिज ने सभी खिलाड़ियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
.jpg)
