ad

पद्म श्री स्व.वंशीलाल राठी को समग्र समाज ने दी श्रद्धांजलि


 

पद्म श्री स्व.वंशीलाल राठी को समग्र समाज ने दी श्रद्धांजलि

इटारसी । साई कृषणा सभागार खेड़ा में 93 वर्षीय पद्म श्री  स्व. वंशीलाल राठी को विन्रम श्रधान्जली दी। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवम विधायक डॉक्टर सीतासरन शर्मा ने सम्बोधन में कहा कि 50 वर्षो से अधिक समय से स्व.वंशीलाल राठी से हमारे परिवार के सम्बंध रहे है। वे सच्चे अर्थों में समाजसेवी एवम धर्मशील व्यक्ति थे। उनके सुकार्यो के कारण उन्हें भारत सरकार ने पद्म श्री उपाधि दी थी उनका वैकुंठवास हमारी निजी छती है। समाज ने भी महान व्यक्ति खो दिया।। सभा को दिनेश राठी सयुक्त मंत्री अखिल भारत वर्षीय  माहेश्वरी महासभा नागपुर,अतुल माहेश्वरी अध्यक्ष प्रादेशिक माहेश्वरी महासभा मुरैना,श्रीमती अनिता जाबन्धिया  संगठन मंत्री  अखिल भारत वर्षीय माहेश्वरी महिला सभा बनखेड़ी, मांगीलाल मालपानी अध्यक्ष महेश्वरी समाज इटारसी, सतीश अग्रवाल सावरिया प्रमुख उद्योगपति,ओमप्रकाश रघुवंशी पूर्व विधायक सिवनी मालवा, अरविंद मालवीय पूर्व सुधार न्यास अध्यक्ष ने भी संबोधित किया।परिवार की ओर से विजय राठी ने आभार व्यक्त किया।स्व.श्री बंसीलालजी राठी का जन्म 14 अगस्त 1933 दिन- सोमवार को खींवसर,राजस्थान में हुआ था। मिडिल तक स्कूली शिक्षा प्राप्त की। हिन्दी,अंग्रेजी,तमिल और मराठी भाषाओं में बोलने की कला में माहिर। मात्र नौ वर्ष की अल्पायु में ही पिता श्री गंगाधर जी राठी का स्वर्गवास हो गया। आपने 13 वर्ष की छोटी उम्र में ही व्यापार के क्षेत्र में प्रवेश किया। 13 वर्ष से 33 वर्ष तक इटारसी ;म.प्र.द्ध को अपनी कर्म भूमि बनाया,कालान्तर में चेन्नई में आपका परिवार स्टील,फायनेंस एवं निर्माण के व्यवसाय एवं उद्योग से जुड़ा हुआ है।  

      समाज के प्रति कटीब( स्व.श्री बंसीलाल जी राठी ने सन् 1998-2002 तक अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी महासभा के 23 वें सत्र के सभापति के रूप में नेतृत्व किया। आपकी समाज के प्र्रति लंबी सोच रही है। महासभा के माध्यम से समाज के आर्थिक दृष्टि से कमजोर व्यक्तियों को प्रारंभिक पूंजी के रूप में सहयोग देकर आत्मनिर्भर बनाने के उदे्श्य से श्री आदित्य विक्रम बिडला व्यापार सहयोग केन्द्र योजना की सन् 1999 में स्थापना की जिसके अन्तर्गत अभी तक देश के विभिन्न प्रदेशों में करीब 7800 से भी अधिक बन्धु रू. 95.00 करोड़ की )ण सहायता से लाभांवित हुए हैं। आप योजना के प्रारंभ से ही श्री आदित्य विक्रम बिडला मेेमोरियल व्यापार सहयोग केन्द्र के कार्याध्यक्ष के रूप में पदासीन रहे।

       वर्ष 2001 में समाज के होनहार ,जरूरतमंद छात्र-छात्राओं को शिक्षा हेतु आर्थिक सहयोग देने की एक बृहद योजना श्री रामगोपाल माहेश्वरी स्मृति शिक्षा केन्द्र के नाम से कार्यान्वित की गई। इस योजना के अन्तर्गत विदेश शिक्षा,तकनीकी शिक्षा एवं उच्च शिक्षा के लिए )ण स्वरूप सहयोग देकर उन्हें शिक्षा क्षेत्र में अग्रसर करने का है इस योजना से अभी तक समाज के करीब 440 जरूरतमंद छात्र-छात्राओं को करीब रू.170.00 लाख की )ण छात्रवृत्ति दी जा चुकी है। 

       समाज के दुर्बल,असहाय बन्धु एवं बहनों को मासिक सहायता एवं वैद्यकीय सहायता प्रदान करने के उदे्श्य से महाराष्ट्र प्रदेश माहेश्वरी सभा द्वारा महेश सेवा निधी न्यास नाशिक की स्थापना की गई जिसके माध्यम से प्रदेश की करीब 400 बहनों को 700/- प्रतिमाह की मासिक सहायता दी जा रही थी। सन 2011 से 

श्री गंगाधर बंशीलाल राठी चेरीटेबल ट्रस्टी चेन्नई के माध्यम से 40 महिलाओं की मासिक सहायता देना प्रारम्भ किया किन्तु अप्रेल 2014 से मासिक सहायता प्रति महिला रू. 1000/- प्रतिमाह की गई । 

     अ.भा.माहेश्वरी महासभा की प्रेरणा एवं समाज सहयोग से सन् 2009 में श्री गंगाधर बंसीलाल राठी माहेश्वरी छात्रावास का निर्माण करवाया गया। इस छात्रावास का संचालन अखिल भारतीय माहेश्वरी एज्युकेशनल एण्ड चेरीटेबल ट्रस्ट पुणे द्वारा किया जा रहा है। आप इस छात्रावास के प्रमुख दानदाता है।

      अजमेर ;राजस्थान द्ध में सन् 1989 में माहेश्वरी पब्लिक स्कूल की स्थापना की गई जिसमें प्रतिवर्ष कक्षा बाहरवी तक के करीब 3500 विद्यार्थी विद्यार्जन कर रहे हैं आज माहेश्वरी पब्लिक स्कूल का नाम पूरे देश में प्रख्यात है स्व.बंशीलाल राठी प्रारम्भ से ही इस स्कूल के ट्रस्टी रहे है।, आपके अध्यक्षीय कार्यकाल में स्कूल का कोष रू. 2.80 करोड़ तक पहुँचाया यह आपके अथक प्रयासों का ही प्रतिफल था। 

      इटारसी शहर में शिक्षा ,स्वास्थ्य, पेयजल ,गौशाला,श्मशान घाट आदि के लिए सहयोग किया।

     इटारसी से चेन्नई जाने वाले मरीजो को समय समय पर हर सम्भव सहायता की 

      स्व. श्री बंसीलाल जी राठी का समाज,धर्म एवं राष्ट्र के प्रति विशेष लगाव रहा है इसी श्रृंखला में दिनांक - 26 अगस्त 2001 को राजस्थानी एसोसिशन,तमिलनाडु द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में अपूर्व सेवा कार्य व अन्य उपलब्धियों के लिए ‘‘ राजस्थानी रत्न’’ अवार्ड -2001  से  सम्मानित किया गया। यह अवार्ड राजस्थान सरकार के महामहिम राज्यपाल माननीय श्री अंशुमनसिंह जी ने स्व.श्री बंसीलाल जी राठी को अपने शुभ हाथों से प्रदान किया।  

       भारत सरकार द्वारा समाज एवं राष्ट्र सेवा कार्यो के लिए स्व.बंशीलाल राठी को सन 2009 मे पद्मश्री सम्मान से अलंकृत किया गया  ।

धर्मश्री,पूणे के संस्थापक प.पू. स्वामी श्री गोविन्ददेव गिरिजी महाराज के शुभ हस्ते दिनांक 28 जनवरी 2015 को धर्म सेवा प्रसाद पुरस्कार से सम्मानित किया गया। 

       परम पूज्य भाई श्री रमेश भाई ओझा द्वारा श्री संदीपनी विद्या निकेतन पोरबन्दर में दिनांक - 04 अक्टूबर 2022 को श्री बंशीलाल जी राठी को श्री संदीपनी गौरव पुरस्कार-राजश्री 2021 से सम्मानित किया गया। दैनिक भास्कर ग्रुप द्वारा आपको समाज के प्रति उत्कृष्ट सेवाएँ प्रदान करने के लिए दिनांक -27 अक्टूबर 2021 को गौरव सम्मान से अलंकृत किया गया।

        दिनांक 1 नवम्बर 2023 को मध्यप्रदेश के स्थापना दिवस के अवसर पर तमिलनाडु सरकार के राज्यपाल महामहिम श्री आर.एन.रवि द्वारा आपको विशिष्ठ सेवा पुरस्कार से अलंकृत किया गया।        

        दिनांक 11 जनवरी 2026 को अंर्तराष्ट्रीय माहेश्वरी महाअधिवेशन के अवसर पर राजस्थान सरकार के राज्यपाल महामहिम श्री हरिभाउ बांगडे द्वारा आपको माहेश्वरी समाज मे आपकी विशिष्ट सेवाओं के लिए लाइफ टाइम अचीवमेंट समाज गौरव पुरस्कार से अलंकृत किया गया। 

        आप विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों से सक्रीयता से जुडे़ हुए हैं। श्री अष्टलक्ष्मी मंदिर ट्रस्ट,श्री मारूती 

भक्त सेवा समाज द्वारा निर्मित हनुमान जी का मंदिर,सालासर जी का हनुमान मंदिर आदि अनेक मंदिरों में सहयोग के अलावा आपके द्वारा खींवसर ;राजस्थान द्ध में श्री हनुमान जी मंदिर का निर्माण करवाया गया है। 

       स्व.बंशीलाल राठी श्री महर्षि वेदव्यास प्रतिष्ठान,पूना के ट्रस्टी रहे ं। उत्तराखण्ड के महान सन्त परम पूज्य श्री सत्यमित्रानन्द जी महाराज,परम पूज्य आचार्य श्री किशोर जी व्यास ;श्री गोविन्ददेव गिरी जी महाराजद्धश्री रमेश भाई जी ओझा,श्री किरीट भाई जी आदि संतों के श्री मुख से भागवत एवं राम कथा के आयोजन का आपको सौभाग्य प्राप्त हो चुका है। 

         स्व.श्री बंशीलाल राठी ने  सन् 1997 से परम पूज्य श्री रामसुखदास जी महाराज की प्रेरणा से करीब 175 गायों की सेवा कर रहे थे बाद में आपने प्रभु संकट मोचन धाम की पास की भूमि में एक नयी गौशाला का निर्माण करवाया जिसमें वर्तमान में करीब 250 गायों की सेवा की जाती है।

         बीमारी के चलते श्री बंशीलाल राठी का निधन 3 जून 2026 दिन-बुधवार को चेन्नई में हुआ एवं 4 जून 2026 दिन-बुधवार सायंकाल अंतिम संस्कार भी चेन्नई में हुआ। 

        आपके पुत्र श्री नवल राठी,श्री अशोक राठी,श्री नरेन्द्र राठी है जो आपके द्वारा दिये गये संस्कारो को साथ लेकर परिवार एवं व्यापार में अपनी प्रतिष्ठा बनाये हुए है।

       आपके भतीजे इटारसी में श्री मेघराज राठी,श्री गोविन्द राठी,श्री अनिल राठी एवं श्री विजय राठी निवासरत है। श्री गिरधारीलाल राठी हैदराबाद में निवासरत है। एवं श्री सुनील राठी भोपाल में निवासरत है।

देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post