डायल-112 की त्वरित कार्रवाई से बची युवक की जान, प्रधान आरक्षक पुष्पेंद्र भदौरिया हुए सम्मानित
नर्मदापुरम । पारिवारिक विवाद से व्यथित एक युवक द्वारा खर्रा घाट में डूबकर आत्महत्या करने के प्रयास की सूचना डायल-112 को प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही डायल-112 टीम में पदस्थ प्रधान आरक्षक पुष्पेंद्र भदौरिया एवं पायलट बिना विलंब के घटनास्थल पर पहुंचे। टीम ने अपनी सूझबूझ, साहस और त्वरित कार्रवाई का परिचय देते हुए युवक को समय रहते सुरक्षित बाहर निकाल लिया, जिससे उसकी जान बच गई। युवक की पहचान मिथलेश गौर, पिता छगनलाल गौर, निवासी ग्राम बम्मनगांव, जिला नर्मदापुरम के रूप में हुई।इसके पश्चात युवक को थाना लाकर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की गई तथा उचित समझाइश देकर उसे सुरक्षित उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। डायल-112 टीम की तत्परता एवं मानवीय संवेदनशीलता के कारण एक बड़ी अनहोनी टल गई। इस सराहनीय एवं उत्कृष्ट कार्य के लिए जिला कोतवाली नर्मदापुरम में पदस्थ प्रधान आरक्षक श्री पुष्पेंद्र भदौरिया को पुलिस अधीक्षक, नर्मदापुरम (म.प्र.) द्वारा सम्मानित किया गया। यह सम्मान उनके कर्तव्यनिष्ठ, साहसिक एवं जनसेवा के प्रति समर्पित कार्य का प्रमाण है।
Tags:
समाचार
.jpg)