ad

ईशावस्याम महोत्सव-2026 :;करुणाधाम में 23 जुलाई से होगा त्रिदिवसीय सर्वभौम दिग्विजय महायज्ञ



ईशावस्याम महोत्सव-2026 :;करुणाधाम में 23 जुलाई से होगा त्रिदिवसीय सर्वभौम दिग्विजय महायज्ञ

भोपाल । नेहरू नगर स्थित करुणाधाम आश्रम में ईशावस्याम महोत्सव-2026 के तहत श्री महालक्ष्मी देवालय 11वां स्थापना महोत्सव 23 से 25 जुलाई तक त्रिदिवसीय सर्वभौम दिग्विजय महायज्ञ का आयोजन होगा। इस महायज्ञ में प्रतिदिन 1500 आहुतियाँ अर्पित की जायेंगी। आश्रम के श्री शाश्वत शाण्डिल्य ने बताया कि पीठाधीश्वर गुरुदेव श्री सुदेश जी शाण्डिल्य महाराज के सानिध्य में प्रथम दिवस पंचांग प्रयोग, जल यात्रा, अथर्व पूजन, मंडल स्थापना, अरणी मंथन द्वारा अग्नि स्थापना, आचार्य पूजन होगा। दूसरे दिन नित्य पूजन, ब्राह्मण वरण, दक्षिण अग्नि स्थापना, वाजपेय, राजसूय, सौत्रामणि, चन्द्रष्टून तथा शुक्ल यजुर्वेद के मंत्रों  द्वारा घृत आहुतियां दी जाएंगी। तुरीय संगीत के साथ द्वितीय दिवस का अनुष्ठान संपन्न होगा। तीसरे दिन 25 जुलाई को नित्य पूजन, वेद मंत्रों से आहूतियाँ, अथर्व की शोभा यात्रा, वैदिक अखाड़ों का नेतृत्व यजमान करेंगे। कन्याओं द्वारा नृत्य प्रस्तुति, आरती भण्डारे के साथ त्रिदिवसीय अनुष्ठान पूर्ण होगा। 
कार्यक्रम अनुसार प्रतिदिन सुबह 8:30 से पूजन-हवन होगा। शनिवार 25 जुलाई को पूजन-हवन के उपरांत दोपहर 12:30 बजे पूर्णाहुति होगी। इसी दिन शाम 7:30 बजे माता महालक्ष्मी की दिव्य आरती की जायेगी। सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन 23 और 24 जुलाई को रात्रि 8 बजे से किया गया है।

देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post