ad

सिंधी समाज का चालिहा महोत्सव आज से : समाजजन रखेंगे 40 दिन कठिन उपवास


सिंधी समाज का चालिहा महोत्सव आज से : समाजजन रखेंगे 40 दिन कठिन उपवास

खंडवा। सिंधी कॉलोनी स्थित प्राचीन श्री झूलेलाल मंदिर में श्री झूलेलाल नवयुवक मंडल के तत्वावधान में सिंधी समाज द्वारा आज गुरुवार 16 जुलाई को रात्रि 07 बजें महंत बाबा स्वरूपदास जी की उपस्थिति में चालिहा पर्व बड़ी श्रद्धा में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाना प्रारंभ होगा। यह जानकारी देते हुए मंडल अध्यक्ष मोहन दीवान एवं प्रवक्ता निर्मल मंगवानी ने बताया कि देश की खुशाहाली, सुख शांति एवं हरियाली की कामना के साथ सिंधी समाज द्वारा पूर्ण श्रद्धा एवं विश्वास के साथ 16 जुलाई से 24 अगस्त तक चालिहा साहब कठिन उपवास रखें जाना प्रारंभ होंगे। सचिव हरीश आसवानी ने कहा कि इस दौरान 40 दिनों तक सिंधी समाज निरंतर जल देवता वरुणावतार इष्टदेव भगवान श्री झूलेलाल जी की पूजा आराधना में लीन रहेगा। श्री झूलेलाल समर्थ पैनल एवं श्री पीपलेश्वर झूलेलाल भजन मंडली के सदस्यों द्वारा प्रात:काल एवं संध्या भजनों की संगीतमय प्रस्तुतियों के साथ ही पूजा, अखा, आरती एवं अरदास संपन्न होगी। किशनचंद कोटवानी  एवं मनोहरलाल सबनानी ने पर्व का महत्व बताते हुए कहा कि चालिहा उपवास आस्था एवं श्रद्धा पूर्वक समाजजनों माता बहनों द्वारा रखे जाएंगे। इस दौरान उपवासी द्वारा सात्विक जीवन व्यतीत करते हुए बिना तेल का पीला भोजन  ही ग्रहण किया जाएगा एवं भूमि शयन के साथ 40 दिन तक  नाखून एवं बाल नहीं कटवाए जाएंगे। समाजजनों से पूर्ण श्रद्धा एवं भावपूर्वक 40 दिन तक उपवास रखे जाने का आह्वान कर देश की हरियाली, खुशाहाली एवं सिंधी समाज के निरंतर प्रगति की कामना मंडल के समस्त सदस्यों व्दारा की गयी है।

देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post