ad

खंडवा में ₹843 लाख के 11 विकास कार्यों का भूमिपूजन, कुंड-मुक्तिधाम-सड़क-नाली के काम होंगे



खंडवा में ₹843 लाख के 11 विकास कार्यों का भूमिपूजन, कुंड-मुक्तिधाम-सड़क-नाली के काम होंगे

खंडवा। मुख्यमंत्री नगरीय क्षेत्र अधोसंरचना निर्माण योजना के अंतर्गत बुधवार को नगर पालिक निगम खंडवा के विभिन्न वार्डों में कुल ₹843 लाख की लागत से होने वाले 11 विकास कार्यों का भूमिपूजन समारोहपूर्वक संपन्न हुआ।

ये रहे उपस्थित

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रदेश के जनजातीय कार्य मंत्री डॉ. विजय शाह, खंडवा जिले के प्रभारी मंत्री श्री धर्मेंद्र लोधी, सांसद श्री ज्ञानेश्वर पाटिल, महापौर श्रीमती अमृता अमर यादव, विधायक श्रीमती कंचन मुकेश तनवे, विधायक श्रीमती छाया मोरे सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ शुभारंभ

कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता के चित्र पर पुष्प अर्पण, माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। मंचासीन अतिथियों ने विधिवत पूजन-अर्चन कर फावड़ा चलाकर विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। अतिथियों ने कार्यों के विवरण वाले बोर्ड का पर्दा हटाकर औपचारिक शुभारंभ भी किया।

किन-किन कार्यों का हुआ भूमिपूजन

योजना के अंतर्गत निम्न कार्य किए जाएंगे-वार्ड 47 रामेश्वर वार्ड प्राचीन कुंड रामेश्वर का जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यीकरण ₹260 लाख वार्ड 10 संत रैदावार्ड मुक्तिधाम एवं राजा हरिश्चंद्र मुक्ति धाम का जीर्णोद्धार - ₹255 लाख वार्ड 30 भैरुतालाब वार्ड पदम कुंड का जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यीकरण -₹140 लाख। वार्ड 27 दादाजी वार्ड दादाजी मंदिर स्थित गणेश गौशाला चौराहा सौंदर्यीकरण - *₹77 लाख वार्ड 15 गुरु नानक वार्ड में माखनलाल चतुर्वेदी पुराने बस स्टैंड का सौंदर्यीकरण - ₹51 लाख, इसके साथ ही ₹10-10 लाख की लागत से वार्ड 26 में सीसी रोड, वार्ड 24 में सीसी रोड एवं नाली निर्माण, वार्ड 27 में बगीचा निर्माण, वार्ड 35 में सामुदायिक टिन शेड, वार्ड 46 में सामुदायिक टिन शेड एवं वार्ड 48 में सामुदायिक भवन टिन शेड का निर्माण किया जाएगा।

नेताओं ने कही ये बातें

महापौर श्रीमती अमृता अमर यादव ने नगर निगम द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों की जानकारी देते हुए चुनौतियों एवं समन्वित प्रयासों पर प्रकाश डाला। विधायक श्रीमती कंचन मुकेश तनवे ने जनहित के विकास कार्यों को प्राथमिकता देने की बात कही। सांसद श्री ज्ञानेश्वर पाटिल ने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार के समन्वय से खंडवा में विकास कार्यों को लगातार गति मिल रही है। मुख्य अतिथि डॉ. विजय शाह ने खंडवा में बटालियन की स्थापना, जनजातीय संग्रहालय सहित महत्वपूर्ण परियोजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर दिया। उन्होंने समयबद्ध विकास कार्यों की बात कही।

हितग्राहियों को मिले स्वीकृति पत्र

कार्यक्रम के अंत में प्रधानमंत्री आवास योजना एवं प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के हितग्राहियों को अतिथियों द्वारा सांकेतिक चेक एवं स्वीकृति पत्र वितरित किए गए। कार्यक्रम का संचालन श्री संदीप जोशी ने किया।
देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post