भरतनाट्यम् की सुप्रसिद्ध नृत्यांगना वैष्णवी दोहरे पुणे द्वारा विभिन्न शैक्षणिक संस्थाओं में प्रस्तुति दी जाएगी
इटारसी । प्रति वर्षानुसार इस वर्ष भी स्पीक मैके संस्था इटारसी द्वारा विभिन्न शैक्षणिक संस्थाओं में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन 20जुलाई से 25जुलाई तक आयोजित की जा रही है।
उपरोक्त जानकारी देते हुए स्पीक मैके इटारसी के अध्यक्ष हेमंत शुक्ला एवम समन्वयक सुनील बाजपेई ने बताया कि भरतनाट्यम् की सुप्रसिद्ध नृत्यांगना वैष्णवी दोहरे पुणे द्वारा विभिन्न शैक्षणिक संस्थाओं में इनके द्वारा प्रस्तुति दी जाएगी। शैक्षणिक संस्थाओं में इस नृत्य की बारीकियों से बच्चों को अवगत कराया जायगा ।
Tags:
समाचार
.jpg)