ad

कोकड़ी नाला बना ग्रामीणों की परेशानी का कारण, बारिश में आवागमन ठप होने का खतरा



कोकड़ी नाला बना ग्रामीणों की परेशानी का कारण, बारिश में आवागमन ठप होने का खतरा

सरायपाली। सरायपाली से लगभग 7–8 किलोमीटर दूर स्थित कोकड़ी नाला (ग्राम पंचायत भिखापाली) की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। हल्की बारिश में ही नाले में पानी भर जाता है, जिससे ग्रामीणों का आवागमन प्रभावित होने लगता है। बरसात के दिनों में यही रास्ता पूरी तरह बाधित होने का खतरा बना रहता है, जिससे लोगों की दिनचर्या, विद्यार्थियों की पढ़ाई और किसानों के कार्य प्रभावित होते हैं।
मौके पर देखा गया कि नाले के रास्ते में ट्रैक्टर से कचरा और मिट्टी डाल दी गई है। इससे जल निकासी बाधित होने की आशंका है। यदि लगातार बारिश हुई तो पानी का बहाव रुक सकता है, जिससे सड़क क्षतिग्रस्त होने के साथ-साथ आवागमन भी पूरी तरह ठप हो सकता है।
विडंबना यह है कि गर्मी के मौसम में इसी क्षेत्र में पेयजल की किल्लत रहती है, जबकि बरसात आते ही यही पानी ग्रामीणों के लिए परेशानी का कारण बन जाता है। वर्षों से ग्रामीण इस समस्या का सामना कर रहे हैं, लेकिन अब तक स्थायी समाधान नहीं हो सका है।
ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि कोकड़ी नाला की तत्काल सफाई कराई जाए, रास्ते से कचरा हटाया जाए तथा स्थायी पुल/पुलिया या उचित जल निकासी की व्यवस्था की जाए, ताकि बरसात के दौरान लोगों को आवागमन में कठिनाइयों का सामना न करना पड़े।
देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post