ad

शिशु रोग विशेषज्ञ की कमी के बीच मानवता की मिसाल : डॉ. रविंद्र गुप्ता देंगे सेवा



शिशु रोग विशेषज्ञ की कमी के बीच मानवता की मिसाल : डॉ. रविंद्र गुप्ता देंगे सेवा

इटारसी । शिशु रोग विशेषज्ञों अन्य चिकित्सकों की कमी से जूझ रहे श्यामा प्रसाद मुखर्जी अस्पताल में मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सराहनीय पहल की गई। डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी शासकीय चिकित्सालय की अधीक्षक डॉ. कमलेश कुमरे के मार्गदर्शन एवं अध्यक्षता में डॉ. रविंद्र गुप्ता ने मानवीय संवेदनशीलता का परिचय देते हुए अपनी नियमित जिम्मेदारियों के साथ प्रतिदिन एक घंटे शिशु रोग ओपीडी देखने का दायित्व भी स्वेच्छा से संभाला है।

इस पहल से बच्चों और उनके परिजनों को समय पर परामर्श एवं उपचार मिल सकेगा तथा विशेषज्ञ की कमी से होने वाली असुविधा में भी कमी आएगी। अस्पताल प्रबंधन ने इसे मरीजों के हित में उठाया गया महत्वपूर्ण कदम बताया है। डॉ. रविंद्र गुप्ता का यह योगदान सेवा भावना, कर्तव्यनिष्ठा और मानवता का उत्कृष्ट उदाहरण है।
देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post