शोक सभा में जैन मिलन महिला शाखा बहुवलीनगर की अध्यक्षा ममता जैन को श्रद्धांजलि समर्पित
ललितपुर। भारतीय जैन मिलन क्षेत्र क्रमांक -13 की एक शोक सभा में निहाल चंद्र जी जैन, इंजी कैलाशचंद्र जैन की अनुज वधु, स्वरूपचंद्र जैन गदयाना वालो की धर्म पत्नी, राकेश कुमार रोशन जैन की भाभी, कु. इक्षा जैन गुड्डो, विभोर जैन गोलू की पूजनीय माता जी श्रीमती ममता जैन के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया गया। इस मौके पर क्षेत्रीय अध्यक्ष श्रेयांश जैन ग़दयाना ने ममता जैन के व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वह जैन मिलन महिला शाखा बहुवलीनगर की अध्यक्षा थी। क्षेत्रीय मुख्य प्रचार संयोजक विशाल जैन पवा ने इसे भारतीय जैन मिलन एवं सकल समाज के लिए अपूर्णीय क्षति बताया। सभी दिवंगत आत्मा की शांति एवं ग़दयाना परिवार को दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने हेतु ईष्ट प्रभु से कामना की। श्रद्धांजलि देने वालों में क्षेत्रीय मंत्री सुबोध जैन झाँसी, अजय जैन वरया, बृजेन्द्र जैन मोदी, आईएफएस वी.के. जैन, सीए दीपक जैन झाँसी, प्रभात जैन, अनिल एडवोकेट, आवेश जैन, अनूप कुमार, अभिनन्दन जैन, अनिल कुमार, देवेंद्र जैन, चंद्रकुमार लोहिया, अभिषेक जैन, सुरेंद्र कुमार, आनंद जैन आदि प्रमुख रहे।
Tags:
समाचार
.jpg)