काशी काव्य गंगा साहित्यिक मंच वाराणसी की गोष्ठी सम्पन्न
काशी । शनिवारिय गोष्ठी का आयोजन हर्षोल्लास से किया गया। जिसकी अध्यक्षता गजलकार चिंतित बनारसी, ने किया।मुख्य अतिथि दीपक दबंग, विशिष्ट अतिथि डा. दिनेश दत्त पाठक, जी रहे। संचालन संस्था के नवनियुक्त उपाध्यक्ष डा. विनोद स्वामी, ने किया।
इस कार्यक्रम की शुरुआत संस्था अध्यक्ष भुलक्कड़ बनारसी ने सरस्वती बन्दना कर किया।
आज की गोष्ठी में उपस्थित कवियों और शायरों में हास्य व्यंग्य कवि भुलक्कड़ बनारसी, जयप्रकाश मिश्र धानापुर, सत्यनारायण जी, डा. विनोद कुमार स्वामी, गणेश सिंह प्रहरी, डा. दिनेश दत्त पाठक, दीपक दबंग, विजय चंन्द्र त्रिपाठी, प्रदीप कुमार, जितेंद्र श्रीवास्तव टोपी, चिंतित बनारसी, अमरनाथ जी, सुबोध सिन्हा उर्फ बच्चा बिहारी, उमेश सिंह इत्यादि रहे।
आज की गोष्ठी में आये हुए सभी रचनाकारों ने अपने गीत गज़ल के माध्यम से एक से एक बढ़कर काव्य पाठ किया।
अंत में धन्यवाद ज्ञापित नवनियुक्त महासचिव जितेंद्र श्रीवास्तव टोपी ने किया। उसके उपरांत अल्पाहार के बाद गोष्ठी को विश्राम दिया गया।
- भुलक्कड़ बनारसी अध्यक्ष,
काशी काव्य गंगा साहित्यिक मंच, पंजीकृत, वाराणसी
Tags:
साहित्यिक समाचार
.jpg)