आज होगा श्री दादाजी धूनीवाले की तीन दिवसीय चरित्र अमृत कथा विराम
खंडवा। दादाजी दरबार गुरु के समक्ष कभी भी खाली हाथ न जाये, बड़ी श्रध्दापूर्वक घर से मालपुआ या हलवा ही ले जाकर धूनीमाई में समर्पित करे। अपनी मनोकामना पूर्ण करना हो तो सीधे बडे़ दादाजी के समक्ष नहीं जाये बल्कि अपनी बात छोटे दादाजी के पास जाकर कहें वह अवश्य पूरी होगी। प्रत्येक्ष को प्रमाण की आवयश्कता नहीं होती। यह अमृतवाणी वर्षा गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर शिवसेना के तत्वावधान में नगर में पहली बार महादेवगढ़ के सामने स्थित पुरानी अनाज मंडी प्रांगण में श्री दादाजी धूनीवाले की तीन दिवसीय भव्य संगीतमय चरित्र अमृत कथा में उपस्थितों पर भागवताचार्य पं. श्री राकेश तिवारी खंडवा व्दारा द्वितीय दिवस कथा वाचन करते हुए की। शिवसेना प्रवक्ता निर्मल मंगवानी और जिला प्रमुख गणेश भावसार ने बताया कि आज बुधवार 29 जुलाई को दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक श्रद्धालु विराम दिवस पर बडे दादाजी श्री गौरीशंकर महाराज हरिहर भोले भगवान व्दारा समाधि लेना, सवारी, दादाजी दरबार के प्रमुख नियम एवं अनेक चमत्कारी चरित्रों का वाचन किया जाएगा। इस मौके पर हम पर कर देना धुनी वाले करम दादाजी दरबार चले आये हैं हम..., भजलो दादाजी का नाम भजलो हरिहर जी का नाम... आदि भजनों की प्रस्तुतियों पर दादाजी भक्त जमकर झूमे। इस अवसर पर सदभावना मंच संस्थापक प्रमोद जैन, डॉ जगदीशचंद्र चौरे, विष्णु अग्रवाल, निर्मल मंगवानी, गणेश भावसार आदि व्दारा शाल श्रीफल से कथा व्यास श्री तिवारी का स्वागत कर आशीर्वाद प्राप्त किया गया। शिवसेना के समस्त पदाधिकारी सदस्यों द्वारा धर्मप्रेमी जनता से अपील की है कि समय पर पहुंचकर इस दुर्लभ अवसर का लाभ उठाएं।
Tags:
समाचार
.jpg)