शासकीय कन्या महाविद्यालय में एविएशन सेक्टर में करियर अवसरों पर मार्गदर्शन
इटारसी । शासकीय कन्या महाविद्यालय, इटारसी के स्वामी विवेकानंद करियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ द्वारा छात्राओं के लिए "एविएशन सेक्टर में करियर के अवसर" विषय पर करियर काउंसलिंग सत्र का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में एवीएसएफ एविएशन अकादमी, भोपाल की विशेषज्ञ टीम ने श्री आशीष द्विवेदी के मार्गदर्शन में छात्राओं को एविएशन उद्योग में उपलब्ध रोजगार एवं करियर की विभिन्न संभावनाओं की विस्तृत जानकारी दी।सत्र में लगभग 50 छात्राओं ने सक्रिय सहभागिता की। विशेषज्ञों ने केबिन क्रू, एयरपोर्ट ग्राउंड स्टाफ, एयरलाइन कस्टमर सर्विस, एयरपोर्ट मैनेजमेंट, हॉस्पिटैलिटी, ट्रैवल एवं टूरिज्म सहित एविएशन सेक्टर के विविध क्षेत्रों में उपलब्ध रोजगार अवसरों, आवश्यक शैक्षणिक योग्यता, चयन प्रक्रिया, व्यक्तित्व विकास, संचार कौशल तथा भविष्य की संभावनाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रश्न पूछे, जिनका विशेषज्ञों द्वारा सरल एवं व्यावहारिक उत्तर दिया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. आर. एस. मेहरा ने कहा कि आज के प्रतिस्पर्धी दौर में करियर संबंधी सही मार्गदर्शन विद्यार्थियों के भविष्य को नई दिशा देता है। एविएशन सेक्टर युवाओं के लिए तेजी से विकसित होता हुआ क्षेत्र है, जहाँ रोजगार एवं विकास की अपार संभावनाएँ हैं। ऐसे कार्यक्रम छात्राओं को आत्मनिर्भर बनने तथा अपने करियर का सही चयन करने के लिए प्रेरित करते हैं।"स्वामी विवेकानंद करियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ के नोडल अधिकारी श्री स्नेहांशु सिंह ने बताया कि महाविद्यालय में समय-समय पर विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञों के माध्यम से करियर मार्गदर्शन एवं कौशल विकास कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं, ताकि छात्राओं को रोजगारोन्मुखी शिक्षा के साथ-साथ नवीन करियर विकल्पों की जानकारी प्राप्त हो सके। कार्यक्रम के अंत में छात्राओं ने एवीएसएफ एविएशन अकादमी, भोपाल की टीम एवं महाविद्यालय प्रशासन का आभार व्यक्त किया। यह आयोजन छात्राओं के लिए अत्यंत ज्ञानवर्धक एवं प्रेरणादायक सिद्ध हुआ।
प्राचार्य
Tags:
समाचार
.jpg)