कान्यकुब्ज परिवार की बैठक सम्पन्न, पौध रोपण का लिया गया निर्णय : दर्शन तिवारी युवा शाखा के अध्यक्ष मनोनीत
इटारसी । कान्यकुब्ज ब्राह्मण परिवार इटारसी की एक आवश्यक बैठक पंच वटी हनुमानमंदिर चामुंडा चौराहे पर आयोजित की गई। बैठक में समाज और संगठन संबंध अनेक निर्णय लिए गए,और आगामी कार्यक्रमों की रूप रेखा बनाई गई। जल्दी ही कान्यकुब्ज परिवार द्वारा पौधा रोपण कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
बैठक में कान्यकुब्ज ब्राह्मण परिवार की युवा शाखा के गठन का निर्णय किया गया और युवा सदस्य दर्शन तिवारी को अध्यक्ष मनोनीत किया गया। जो शीघ्र ही अपनी युवा कार्यकारणी का गठन करेंगे। वरिष्ठ सदस्यों ने श्री तिवारी को इस मनोनयन पर बधाई व शुभकामनाएं दी।
बैठक के पहले संगीतमय हनुमान चालीसा पाठ, आरती एवंप्रसाद वितरण किया गया।
बैठक में समाज की अनेक महिला सदस्य भी विशेष रूप से उपस्थित रहीं।
बैठक में विशेष रूप से डॉ अनिरुद्ध शुक्ला,अजय शुक्ल
मुरली मनोहर दीक्षित विष्णुशंकर पांडे,हिमांशु मिश्र,सुधांशु मिश्र,शिवाकांत पाण्डेय,श्रीकांत तिवारी,संजय शुक्ला,किरण कुमार तिवारी,दर्शन तिवारी,कुलभूषण मिश्रा,इंदिरा तिवारी,
सुधा ,अमिता तिवारी ,ज्योति मिश्रा,माधुरी शुक्ला,
सुधा वाजपेयी ,नीलम दीक्षित,सिद्धि शुक्ला ,आभा तिवारी,
प्रीति मिश्रा,मंजू मिश्रा, शिखा पाण्डेय ,आभा तिवारी सहित कई सदस्य मौजूद थे।
Tags:
समाचार
.jpg)