रोटरी क्लब का 58 वे शपथ विधि समारोह सम्पन्न, सदस्यों के व्यवसाय और क्षेत्र अलग हो सकते है लेकिन जनभावना समाजसेवा है-महापौर अमृता यादव
खंडवा। रोटरी क्लब में कई व्यवसाय और क्षेत्रों के लोग जुड़े है सब की जनभावना एक ही है समाजसेवा। जब यह भाव लेकर समाज के लिए ऐसा संगठन आगे आता है तो समाज में भी बदलाव दिखता है। यह बात रोटरी क्लब ऑफ़ खंडवा के 58 वे शपथ विधि समारोह में मुख्य अतिथि महापौर अमृता यादव ने कही। इस अवसर पर सत्र 2026-27 की नवीन कार्यकारिणी का शपथ विधि समारोह आयोजित हुआ। कार्यक्रम में सामाजिक सरोकार के तहत सीलिंग फैन और सिलाई मशीन प्रदान किया गया। रोटरी क्लब ऑफ़ खंडवा के शपथ विधि समारोह किशोर सभागृह में मुख्य अतिथि महापौर अमृता यादव, विशेष अतिथि शपथ अधिकारी मुकेश साहू, विशेष अतिथि सेक्रेटरी डिस्ट्रिक्ट ट्रस्ट 3040 सरजीव पटेल, क्लब ट्रेनर अभिषेक गुप्ता, वरिष्ठ रोटे. राजू चाँदमल जैन, आसन्न पूर्व अध्यक्ष सतनामसिंह होरा, पूर्व अध्यक्ष जगदीश पालीवाल, प्रथम महिला संगीता वर्मा और परियोजना संयोजक मनोज जौहरी रहे। शपथ अधिकारी मुकेश साहू ने सत्र 2026-27 के अध्यक्ष मनोज कुमार वर्मा (मामाजी), सचिव हरिशंकर दलाल, कोषाध्यक्ष राजू भाई जोशी और रोटरी क्लब की कार्यकारिणी को शपथ दिलाई। नये सदस्य अंकित पालीवाल, अंकित सोनी, सचिन पाटील को रोटरी पिन लगाकर स्वागत किया गया। शपथ अधिकारी मुकेश साहू ने कहा आज रोटेरियन एक कॉल पर समाज सेवा के लिए तत्पर रहता है. 14 लाख रोटेरियन समाज सेवा में अपनी आहुति दे रहे है. हमसे लोगों की अपेक्षा भी रहती है जिसे हम समाजसेवा के प्रकल्प के माध्यम से पूर्ण करने का सतत कार्य कर रहे है. इस दौरान पूर्व अध्यक्ष और सचिव द्वारा कॉलर का हस्तारण किया गया.
अध्यक्ष मनोजकुमार वर्मा ने कहा रोटरी क्लब ने सेवा का जो जिम्मा उठाया है वो निरंतर आगे भी चलता रहेंगा. रोटरी महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में महिलाओ के उत्थान की दिशा में कार्य करेंगा. साथ ही साल भर समाजसेवा के अनेक प्रकल्प के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों को लाभ देने का प्रयास है. सरजीव पटेल ने कहा नये अध्यक्ष पुरे वर्ष को प्रबंधन से क्लब को नई ऊंचाई तक लेकर जायेंगे। ऐसा मेरा पूरा विश्वास है. कार्यक्रम का संचालन प्रफुल्ल मंडलोई ने किया जबकि आभार परियोजना संयोजक मनोज जौहरी में माना. इस दौरान पूर्व अध्यक्ष मेघराज जैन,अनिमेष हुमड़, विजय अग्रवाल, अनुराग राठौर, बीएस खंडपुरे, मनोज शाह, भूपेश पचौरी, कृष्णकांत हेडा, एम यूनुस, परमानन्द तालमपुरे, मनजीतसिंह चावला आदि उपस्थित थे।
Tags:
समाचार
.jpg)