ad

मंच की मासिक बैठक में कार्यक्रमों जानकारी दी गई



मंच की मासिक बैठक में कार्यक्रमों जानकारी दी गई

इटारसी । मंच की मासिक बैठक का आयोजन गोठी धर्मशाला के कक्ष में किया गया ।
बैठक की अध्यक्षता मंच अध्यक्ष सुशील शर्मा ने की ।
राष्ट्रगान जन गण मन के समूह गायन के साथ बैठक आरंभ हुई ।
माह में जन्म दिवस वाले सदस्यों  ,सुशील शर्मा, डॉ के सी साहू,सूरत सिंह सोलंकी, श्याम सुंदर पटेल ,शिव प्रकाश चौबे, नरेंद्र पढारिया ,मोहन भाई पटेल, घनश्याम दास मित्तल ,सुषमा परमहंस का जन्म दिवस कार्यक्रम मना कर उपहार सामग्री सौंपी गईं ।
मंच अध्यक्ष सुशील शर्मा ने मंच के भावी कार्यक्रमों वृक्षारोपण , मेधावी छात्रवृत्ति वितरण, वरिष्ठता सूची का वितरण , स्मारिका के प्रकाशन आदि कार्यक्रमों की जानकारी दी।
ताराचंद देवानी ने तेरा शुक्रिया है गीत की भावपूर्ण प्रस्तुति दी ।
टी आर चौलकर ने अपने मुक्तकों की प्रस्तुति दी। अशोक सक्सेना ने अपने विचार व्यक्त किए।
एनपी चिमानिया ने सदस्यता के नियम बतलाए। 
इस अवसर पर मंच के प्रवक्ता राजकुमार दुबे को जिला प्रशासन की शिक्षा समिति में शामिल किए जाने पर हार पहनाकर बधाई दी गई। नियमित कर्मचारियों के साथ पेंशनरों को भी डीए के भुगतान करने के राज्य शासन के निर्णय की मंच ने सराहना की।
 मासिक बैठक में सीपी ठाकुर, एन पी चिमानिया, अरुणमेहतो, उषा चिमानिया डॉ ज्ञानेंद्र पांडे, डॉ केएस उप्पल, डॉ विनोद सीरीया डॉ, केसी साहू , डॉ एके शुक्ला, अशोक सक्सेना, सुधीर गोठी, राजकुमार दुबे,एनआर पढारिया, मोहन भाई पटेल ,जीपी दीक्षित सूरत सिंह सोलंकी विजय मंडलोई, जेपी अग्रवाल ,आर के मेहतो, रामकिशोर चौरे एनआर अग्रवाल की उपस्थिति रही।
देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post