सरोकार साझा मंच का मासिक आयोजन संपन्न
इंदौर । सरोकार साझा मंच की जुलाई 2026 का मासिक आयोजन का आरम्भ करुणा प्रजापति ने' सपनों का स्कूल' और सुरभि शुक्ला ने कबीर दास जी पर प्रस्तुति दे कर की।
देपालपुर के विष्णु -24 अवतार मंदिर में'' कबीर वाणी और उनकी प्रासंगिकता,' ' प्रार्थना गीत,' और 'मेरे सपनो के स्कूल ' विषयों पर चर्चा की गयी। अंजू मोटवानी, कविता मेहता, सुरभि शुक्ला, रश्मि तिवारी काजल मजूमदार, मृदुला शर्मा कविता चौहान, आशा मुंशी ने सुमधुर दोहे गा कर समझाये। करुणा प्रजापति और महिमा शुक्ला ने कबीर के कम सुने गए पर महत्वपूर्ण दोहों को समझाया। रोचक गेम्स में जीतीं अंजू मोटवानी कविता चौहान के साथ आरती तिवारी, प्रतिभा तिवारी और करुणा प्रजापति ने एक्टिंग और नृत्य से माहौल आनंदित कर दिया।
गुलावट,यशवंत सागर डैम, और श्री बेटमा साहब और पवित्र सरोवर का दर्शन का लाभ लिया गया । ऐतिहासिक बनेडिया जो के पावन जैन मंदिर में दर्शन कर भोजन का अवसर मिला।
मंच की दूसरी आउटिंग में सभी प्रसन्नता से शामिल हुए। आगे भी अध्यक्ष महिमा शुक्ला ने बताया कि सबकी सहमति से ऐतिहासिक स्थलों की यात्रा का फिर निर्णय लिया जायेगा
महिमा शुक्ला
अध्यक्ष
सरोकार साझा मंच, इंदौर
9689024135,
Tags:
साहित्यिक समाचार
.jpg)