वैदिक मंत्रोच्चार के साथ प्रणव भास्कर तिवारी का यज्ञोपवीत संस्कार संपन्न
बाराबंकी। अयोध्या धाम स्थित श्री रामानंद वैष्णव गुरुकुलम् (बस्ती क्षेत्र) में रामसनेही घाट, बाराबंकी निवासी प्रणव भास्कर तिवारी का यज्ञोपवीत संस्कार अत्यंत हर्षोल्लास और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ संपन्न हुआ। हिंदू धर्म की गौरवशाली परंपराओं के अनुरूप आयोजित यह अनुष्ठान वैदिक रीति-रिवाजों का सुंदर संगम रहा।
यज्ञोपवीत संस्कार (उपनयन संस्कार) हिंदू धर्म के सोलह संस्कारों में से एक अत्यंत महत्वपूर्ण संस्कार है। इस पावन अवसर पर गुरुकुल का वातावरण वेदों की ऋचाओं और मंत्रों की गूंज से भक्तिमय हो उठा, जिसने उपस्थित सभी लोगों को आध्यात्मिकता से ओत-प्रोत कर दिया। यह मांगलिक कार्यक्रम गुरुकुल के संस्थापक अध्यक्ष एवं श्री राम कुंज कथा मंडप, अयोध्या के महंत परम पूज्य आचार्य श्री सत्य नारायण दास जी महाराज के पावन सानिध्य और मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। महाराज जी ने प्रणव भास्कर तिवारी को आशीर्वाद प्रदान करते हुए उन्हें आध्यात्मिक मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी। इस आयोजन में शुभचिंतकों और गुरुकुल के ब्रह्मचारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही, जहाँ सभी ने प्रणव भास्कर के उज्ज्वल भविष्य और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।
Tags:
समाचार
.jpg)