ad

अनंत कालीन भक्तामर महामण्डल विधान के शुभारम्भ पर की गयी मंगल कलश की स्थापना


अनंत कालीन भक्तामर महामण्डल विधान के शुभारम्भ पर की गयी मंगल कलश की स्थापना

भारतीय जैन मिलन ने आचार्य वर्धमान सागर महाराज को विनयांजलि समर्पित की

तालबेहट(ललितपुर) कसबे के वासुपूज्य दिगम्बर जैन मंदिर में जगत पूज्य निर्यापक श्रमण मुनि सुधासागर महाराज की मंगलमय प्रेरणा से चतुर्दशी को अनंत कालीन भक्तामर महामण्डल विधान का शुभारम्भ अत्यंत श्रद्धा, भक्ति एवं धार्मिक उल्लास के साथ हुआ। सोमवार को पं. विनोद कुमार शास्त्री के दिशा-निर्देशन में विधिवत् मंत्रोच्चार के साथ ध्वजारोहण, दीप प्रज्वलन एवं मंगल कलश की स्थापना से कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। तत्पश्चात् अभिषेक शांतिधारा पूजन विधान का आयोजन किया। इस पावन अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उपस्थित होकर भक्तामर विधान की विशेष अर्चना, विश्वशांति महायज्ञ हवन कर धर्मलाभ प्राप्त किया। इस अवसर पर धर्माबलंबियों ने भगवान वासुपूज्य स्वामी एवं मुनिसुव्रतनाथ स्वामी के चरणों में आराधना कर समस्त विश्व के सुख, शांति एवं मंगल की कामना की। सुशील मोदी ने सभी श्रद्धालुओं से विधान के आगामी दिनों में अधिकाधिक संख्या में उपस्थित होकर पुण्यार्जन करने का आग्रह किया। सायं काल की बेला में भारतीय जैन मिलन बहु मण्डल एवं वासुपूज्य जिनालय शाखा के तत्वावधान में  अनुपम साधक क्षपकराज आचार्य वर्धमान सागर महाराज दक्षिण को विनयांजलि समर्पित की। णमोकार महामंत्र का पाठ एवं भक्तामर पाठ के साथ 48 दीपक प्रज्वलित कर महा आरती का आयोजन किया। कार्यक्रम में सकल दिगम्बर जैन समाज का सक्रिय सहयोग रहा। संचालन जैन मिलन के अध्यक्ष विशाल जैन पवा एवं आभार व्यक्त मंदिर समिति के अध्यक्ष पुष्पेंद्र जैन विरधा ने किया।
देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post