ad

तवा नगर शाला प्रबंधन समिति चुनाव: मोहन सिंह ठाकुर बने अध्यक्ष, प्रचंड बहुमत से दर्ज की जीत


तवा नगर शाला प्रबंधन समिति चुनाव: मोहन सिंह ठाकुर बने अध्यक्ष, प्रचंड बहुमत से दर्ज की जीत

इटारसी/तवा नगर। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तवा नगर में सोमवार को शाला प्रबंधन समिति (एसएमसी) के अध्यक्ष पद का चुनाव लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। चुनाव प्रक्रिया में पालकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और विद्यालय के विकास के लिए नई कार्यकारिणी के गठन में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। अध्यक्ष पद के चुनाव में मोहन सिंह ठाकुर ने अपने प्रतिद्वंद्वी को बड़े अंतर से पराजित करते हुए अध्यक्ष पद पर कब्जा जमाया।
चुनाव प्रक्रिया के प्रथम चरण में विद्यालय से जुड़े पालकों द्वारा शाला प्रबंधन समिति के 14 सदस्यों का निर्वाचन किया गया। इसके बाद निर्वाचित सदस्यों ने अध्यक्ष पद के लिए मतदान किया। मतदान में मोहन सिंह ठाकुर को 9 मत प्राप्त हुए, जबकि यशोदा साहू को 3 मत मिले। स्पष्ट बहुमत मिलने के बाद चुनाव अधिकारी ने मोहन सिंह ठाकुर को शाला प्रबंधन समिति का नवनिर्वाचित अध्यक्ष घोषित किया।
चुनाव प्रक्रिया विद्यालय के प्राचार्य श्रीवास्तव, मनोज बेदी एवं प्रदीप गढ़िया की देखरेख में पूरी पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ संपन्न कराई गई। परिणाम घोषित होते ही विद्यालय परिसर में समर्थकों और शुभचिंतकों में खुशी की लहर दौड़ गई। नवनिर्वाचित अध्यक्ष का फूल-मालाओं से स्वागत किया गया तथा उन्हें बधाई देने वालों का तांता लग गया।
इस अवसर पर अरुण समदानी, आशीष मिश्रा, जितेंद्र भूमरकर, रविंद्र डोंगरे, मकसूद अली, कमल उर्फ बाबू सराठे, चंपालाल राजपूत, मनोज सराठे, चंपालाल कहार सहित अनेक लोगों ने मोहन सिंह ठाकुर को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। सभी ने विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में विद्यालय के शैक्षणिक विकास, विद्यार्थियों की सुविधाओं तथा पालकों की सहभागिता को और अधिक मजबूती मिलेगी।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष मोहन सिंह ठाकुर ने सभी सदस्यों और पालकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे सभी को साथ लेकर विद्यालय के सर्वांगीण विकास, बेहतर शैक्षणिक वातावरण और विद्यार्थियों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देंगे।
देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post