ad

कृष्णा चौधरी बने इटारसी नगर अध्यक्ष, अनुसूचित जाति विभाग कांग्रेस



कृष्णा चौधरी बने इटारसी नगर अध्यक्ष, अनुसूचित जाति विभाग कांग्रेस

इटारसी। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग के संगठनात्मक विस्तार के तहत कृष्णा चौधरी को नगर अध्यक्ष, इटारसी (अनुसूचित जाति विभाग कांग्रेस) नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति से कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में उत्साह का माहौल है।
नवनियुक्त नगर अध्यक्ष कृष्णा चौधरी ने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने उन पर जो विश्वास व्यक्त किया है, उस पर वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी एवं समर्पण के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करना, अनुसूचित जाति समाज की आवाज़ को प्रभावी ढंग से उठाना तथा कांग्रेस की जनहितकारी नीतियों को जन-जन तक पहुँचाना उनकी प्राथमिकता रहेगी।
कृष्णा चौधरी ने इस महत्वपूर्ण दायित्व के लिए प्रदेश अध्यक्ष अनुसूचित जाति विभाग कांग्रेस प्रदीप अहिरवार, जिला अध्यक्ष अनुसूचित जाति विभाग कांग्रेस इंजीनियर अजय अहिरवाल, प्रदेश सचिव अनुसूचित जाति विभाग एडवोकेट गुमान सिंह मांडले, जिला अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी नर्मदापुरम शिवाकांत (गुड्डन) पांडे, प्रदेश अध्यक्ष सेवादल यंग ब्रिगेड कांग्रेस गज्जू तिवारी, नगर अध्यक्ष इटारसी कांग्रेस कमेटी कन्हैया गोस्वामी सहित पार्टी के समस्त वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।

देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post