जिले के शिक्षकों को इसी माह मिलेगा चतुर्थ समयमान वेतनमान का लाभ
इटारसी । जिला शिक्षा समिति नर्मदापुरम के सदस्य के रूप में जिला शिक्षा अधिकारी एल एन प्रजापति से उनके कार्यालय में जाकर सौजन्य भेंट कर शिक्षकों की समस्याओं पर चर्चा की।
शिक्षा अधिकारी प्रजापति को बतलाया गया कि इटारसी शहर की शासकीय सिंधी प्राथमिक शाला शिक्षक अखिलेश दुबे के सेवा निवृत्त होने से शिक्षक विहीन हो गई है, शाला में अध्यनरत बच्चों के हित में दो शिक्षकों की शीघ्र पदस्थापना की जावें ।
जिले की सरकारी शालाओं में अध्यापनरत 35 वर्ष की सेवा अवधि पूरी कर चुके शिक्षक शिक्षिकाओं को चतुर्थ समयमान वेतनमान का लाभ दिया जाए।
इस पर जिला शिक्षा अधिकारी प्रजापति ने बताया कि शीघ्र ही शासकीय सिंधी प्राथमिक शाला में दो शिक्षकों की पदस्थापनाएं कर दी जावेंगी।
चतुर्थ समयमान वेतनमान के बारे में प्रजापति ने बतलाया कि कार्यालय 1 जुलाई 2023 को 35 वर्ष की शिक्षकीय सेवाकालीन अवधि पूर्ण करने वाले जिले के 492 शिक्षक शिक्षिकाओं को चतुर्थ समय मान वेतनमान का लाभ देने के प्रकरणों को तैयार कर चुका है एवं आज ही इसके आदेश भी प्रसारित हो रहे हैं। चतुर्थ समयमान वेतनमान में छठवां वेतनमान पाने वाले शिक्षक शिक्षिकाओं को 4200ग्रेड पे की जगह 5400 ग्रेड पे पर फिक्स किया जाने के चलते एरियर्स के रूप में हजारों रुपए का लाभ होगा।
1 जुलाई 2023 के उपरांत सेवा निवृत्त होने वाले शिक्षक शिक्षिकाओं को भी एक ग्रेड पे का लाभ मिलेगा ।
जिले के शिक्षकों के हित में पहल करने पर जिला शिक्षा अधिकारी प्रजापति का आभार माना।
Tags:
समाचार
.jpg)