ad

वरिष्ठ नागरिक आश्रम में अनूठी पहल: वरिष्ठ पत्रकार विनीत राठी ने जन्मदिन पर मां की स्मृति में भेंट किया मंदिर


वरिष्ठ नागरिक आश्रम में अनूठी पहल: वरिष्ठ पत्रकार विनीत राठी ने जन्मदिन पर मां की स्मृति में भेंट किया मंदिर

सिवनी मालवा। नगर के वरिष्ठ नागरिक आश्रम में एक भावुक और प्रेरणादायी आयोजन संपन्न हुआ। वरिष्ठ पत्रकार विनीत राठी ने अपने जन्मदिन के अवसर पर स्व. माता जी श्रीमती कमला रानी राठी की पुण्य स्मृति में आश्रम परिसर में निर्मित सुंदर मंदिर आश्रम को भेंट किया कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान की पूजा-अर्चना एवं आरती के साथ हुआ इसके पश्चात श्री राठी ने बुजुर्गों के बीच केक काटकर खुशियां बांटीं।सभी स्नेह जनों द्वारा पुष्प गुच्छ माला श्याम दुपट्टा पहनाकर शुभकामनाएं दीं इस दौरान भजनों पर बुजुर्गों ने भाव-विभोर होकर नृत्य भी किया मिठाई वितरण कर सभी वरिष्ठ नागरिकों से आशीर्वाद लिया गया।आश्रम के सदस्यों द्वारा श्री राठी को स्मृति चिन्ह भेंट किया इस अवसर पर श्री राठी ने कहा, माता पिता ने जीवन भर हमें संस्कार दिए।आज उन्हीं के आशीर्वाद से जो कुछ हूं, वो उन्हीं की देन है। इस मंदिर में रोज पूजा होगी तो मां को सच्ची श्रद्धांजलि मिलेगी और यहाँ रह रहे सभी वरिष्ठ नागरिकों की भी भगवान के प्रति आस्था बढ़ेगी। यह मंदिर मातृ-भक्ति और वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान का प्रतीक है। इससे यहाँ का माहौल भक्तिमय हो जाएगा।उन्होंने कहा, "मां-बाप के बिना घर, घर नहीं होता। उन्होंने अपना पूरा जीवन, अपनी नींदें हमारे नाम कर दी। वे हमारे लिए बोझ नहीं, इस समाज की नींव हैं।हमारी संस्कृति तो 'मातृ देवो भव, पितृ देवो भव' की है।माता पिता की एक झुर्री में सौ किताबों का ज्ञान छुपा है। असली यूनिवर्सिटी हमारे घर में ही हैं।मेरा सभी से निवेदन है कि रोज अपने माता-पिता से बातचीत करें, उनके पास बैठें। यह उनके लिए दवा से बड़ी खुराक है। हमें आशीर्वाद दीजिए, आपका आशीर्वाद ही हमारी असली ताकत है।"आश्रम के बुजुर्गों ने श्री राठी को लंबी उम्र और सुख-समृद्धि का आशीर्वाद दिया।इस अवसर पर नंदकिशोर व्यास, राजा तिवारी, राजू राठौर, रामशंकर दुबे, नकुल मालवीय, अरुण कश्यप, शेखर बातब, नीरज यादव, उमेश गौड़, सुधीर मालवीय, संतोष चंदेल, सचिन महेश्वरी दीपक दीक्षित बलराम रघुवंशी दीपक राठी आनन्द कुशवाहा सहित नगर के गणमान्य नागरिक, पत्रकारगण, जनप्रतिनिधि एवं आश्रम के सदस्य उपस्थित रहे।

देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post