ad

शासकीय कन्या महाविद्यालय में विश्व जनसंख्या दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित



शासकीय कन्या महाविद्यालय में विश्व जनसंख्या दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

सिवनी मालवा । शासकीय कन्या महाविद्यालय सिवनी मालवा में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई के तत्वावधान में तथा महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. उमेश कुमार ध्रुव के मार्गदर्शन में 'विश्व जनसंख्या दिवस' के अवसर पर एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम और संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्राओं को बढ़ती जनसंख्या के दुष्प्रभावों और परिवार नियोजन के महत्व के प्रति जागरूक करना था।
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता और अतिथि के रूप में महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापक श्री मनोज कुमार प्रजापति और श्री मिथुन बारिया उपस्थित रहे।
 डॉ. पदम शर्मा ने अपने उद्बोधन में कहा कि तीव्र गति से बढ़ती जनसंख्या वैश्विक संसाधनों पर भारी दबाव डाल रही है। सतत विकास के लिए जनसंख्या का संतुलित होना बेहद अनिवार्य है।
 डॉ. रजनीकांत वर्मा ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि युवा पीढ़ी, विशेषकर महिलाएं, समाज में जागरूकता फैलाने में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती हैं। शिक्षा और सही निर्णय से ही इस समस्या का समाधान संभव है।
कार्यक्रम को सफल बनाने में महाविद्यालय के प्राध्यापक श्री मनोज प्रजापति और श्री मिथुन बारिया का विशेष सहयोग रहा। उन्होंने छात्राओं को प्रेरित करते हुए कहा कि इस प्रकार के जागरूकता अभियान समाज में सकारात्मक बदलाव लाते हैं।
कार्यक्रम का कुशल संचालन और संयोजन NSS कार्यक्रम अधिकारी डॉ. आकांक्षा पांडेय द्वारा किया गया। उन्होंने राष्ट्रीय सेवा योजना की स्वयंसेविकाओं को शपथ दिलाई कि वे अपने आस-पास के क्षेत्रों और ग्रामीण अंचलों में जाकर लोगों को छोटे परिवार के लाभ और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करेंगी। डॉ. पांडेय ने कहा:
बढ़ती जनसंख्या सिर्फ एक आंकड़ा नहीं है, यह हमारे देश के स्वास्थ्य, शिक्षा और रोजगार के अवसरों को सीधे प्रभावित करती है। जागरूक नागरिक बनकर ही हम इस चुनौती से निपट सकते हैं। इस अवसर पर महाविद्यालय की डॉ. सरिता नागवंशी समस्त स्टाफ और बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रहीं।
देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post