प्रतिभावान बच्चों ने लिए नैतिक संस्कारों के सूत्र, आराध्य धाम मंदिर में 20 से अधिक विद्यार्थी सम्मानित हुए
फरीदाबाद । जैन इंजीनियर सोसाइटी,आराध्य धाम परिवार, वर्धमान महावीर सेवा सोसाइटी व सखी सेवा संस्थान फ़रीदाबाद द्वारा आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में आज 20 से अधिक प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को सम्मानित करते हुए पूज्य आचार्य श्री अरुण सागर जी महाराज ने कहा की हर उच्च पद पर नैतिक मूल्य व श्रेष्ठ संस्कार आपके यश में श्री वृद्धि करेंगे, अतः निर्णय लेते समय महापुरुषों के मार्गदर्शन को सदैव याद रखें.
मंदिर जी के मुख्य हाल में आयोजित कार्यक्रम में इंजीनियर अरुण कुमार जैन ने संस्थाओं की प्रेरक गतिविधियों का परिचय दिया.इंजीनियर डॉक्टर सुभाष जैन संस्थापक अध्यक्ष वर्धमान महावीर सेवा सोसाइटी की प्रेरणा से कई सेवाकार्यक्रम संपादित होते हैं. सखी की चेयरपर्सन श्रीमती रेखा जैन ने सम्मानित होने वाले विद्यार्थियों के परिचय दिए, इनमें आईआई टी में चयनित होने वाले, मेडिकल कॉलेज में चयनित होने वाले, सी. ए. करने वाले विधि शिक्षा को चुनने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया. आराध्य धाम परिवार के अध्यक्ष श्री दिनेश जैन ने बच्चों को तिलक लगाकर आशीर्वाद प्रदान किया. इंजीनियर डी के जैन, इंजीनियर एसके जैन एनटीपीसी ने बच्चों को अंग वस्त्र प्रदान किये,इंजीनियर बी आर जैन,श्री सुरेंद्र जैन, श्री महेंद्र सेठी,श्री गोपाल कृष्ण जैन ने समारोह में उल्लेखनीय सेवाएं दी.
इसी कार्यक्रम में डॉक्टर बी. एस.जिंदल को भी सम्मानित किया गया. कार्यक्रम के पश्चात स्वादिष्ट जलपान का सभी ने आनंद लिया.सभी सम्मान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों ने संकल्प लिया कि वह पढ़ाई, खेल व व्यायाम के साथ-साथ ध्यान, योग, आराधना भी अपने जीवन में शामिल करेंगे ताकि हर स्थिति में सहज रहकर श्रेष्ठ नागरिक बन, देश, समाज व धर्म की सेवा कर सकें.
कार्यक्रम मेंआई. आई. टी में चयनित श्री अनय जैन, पुलकित जैन, अर्हम जैन, आर्या जैन व मेडीकल में चयनित कु. तमन्ना जैन, 95% से अधिक अंक पाने वाले अन्वी जैन, अर्हम जैन, अनिका जैन भी सम्मानित हुये.सम्यक जैन CA बने.
कैरव, सृष्टी, समृद्धि, अक्षत, नीरजरा, आर्या, कनन, आदित्य, अंशिका, जिनिशा आदि भी सम्मान पा आनंद से भरे थे.
इंजिनियर बी. आर. जैन ने सभी का आभार व्यक्त किया.
कार्यक्रम में नगर के आस पास के वरिष्ठ जनों ने भाग लिया.
Tags:
समाचार
.jpg)