लायंस क्लब इटारसी कपल की वर्ष 2026-27 की नवीन कार्यकारिणी का संस्थापक समारोह संपन्न
इटारसी । विश्व के सबसे बड़े अंतरराष्ट्रीय सेवा आयोजक लायंस क्लब 3233 G2 के क्लब इटारसी कपल की वर्ष 2026-27 की नवीन कार्यकारिणी का संस्थापक समारोह संपन्न हुआ ।
आयोजन में मुख्य अतिथि भोपाल से पधारे डिस्ट्रिक्ट गवर्नर एमजेएफ लायन महेश मालवीय, लायन गायत्री मालवीय, संस्थापक अधिकारी शहर के पीडीजी एमजेएफ लायन अनिल कुमार झा, नर्मदापुरम से रीजन चेयरपर्सन पीएमजेएफ लायन डॉ. शैलेंद्र नेमा उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में लायन अनिल कुमार झा ने नई कार्यकारिणी को शपथ दिलाई ।
वर्ष 2026- 27 के लिए अध्यक्ष लायन डॉ. रविंद्र गुप्ता, सचिव लायन डॉ. अभिषेक सोनी एवं कोषाध्यक्ष लायन डॉ. विजयंत बडकुल को शपथ दिलाई गई।
लायंस क्लब में पांच नए कपल सदस्य शामिल हुए। जिसमें डॉ प्रियंक पूनम मिश्रा, आजाद सोनिया जैन, विवेक प्रीति वर्मा, कृष्णकांत नैंसी अग्रवाल एवं प्रदीप संध्या जैन को लायन डॉ शैलेंद्र नेमा ने शपथ के साथ क्लब की सदस्यता दिलवाई।
कार्यक्रम में इटारसी के लायंस क्लब फ्रेंड्स, पंख , मैत्री, समर्पण , सुदर्शन के अलावा नर्मदापुरम एवं माखन नगर से आए विभिन्न क्लब के पदाधिकारी उपस्थित रहे ।
आयोजन समिति में लायन राशि लोकेश साहू एवं लायन वंदना ओझा , मंच का संचालन चार्टर प्रेसिडेंट लायन प्रीति अभय दुबे एवं लायन डॉ राकेश लीना बत्रा ने किया।
क्लब के सभी सदस्य जिसमें लायन डॉ. पूजा गुप्ता, लायन विनीता बडकुल, लायन पारस निकिता जैन, लायन डॉ.संजय अर्चना गुप्ता, लायन संजय श्रद्धा अग्रवाल, लायन हरीश बबीता अग्रवाल, लायन सुनील शिल्पी सराठे, लायन मनोज काजल साहू, लायन किरण अग्रवाल उपस्थित रहे।
इस सत्र में क्लब के द्वारा मुख्यतः बच्चों का स्वास्थ्य उनके आंखों की जांचे, शिक्षा संबंधी वस्तुएं, डायबिटीज जागरुकता शिविर, आंगनबाड़ी, पर्यावरण एवं वृक्षारोपण, भोजन वितरण, रोगी, जरूरतमंद एवं अभावग्रस्त अधिक से अधिक लोगों को लाभान्वित कर सेवा कार्यों का संकल्प लिया गया ।
Tags:
समाचार
.jpg)