ad

आज 21 जोडे एक साथ यज्ञ में देगें आहुतियां, निकलेगी बहराणा साहब के साथ आकर्षक मटकी शोभायात्रा, 25 को होगा पर्व का विशाल आम भंडारा


आज 21 जोडे एक साथ यज्ञ में देगें आहुतियां, निकलेगी बहराणा साहब के साथ आकर्षक मटकी शोभायात्रा,  25 को होगा पर्व का विशाल आम भंडारा

खंडवा। सिंधी कॉलोनी स्थित प्राचीन श्री झूलेलाल मंदिर में चालिहा पर्व के दौरान समस्त समाजजनों द्वारा 40 दिन तक कठिन उपवास श्री झूलेलाल नवयुवक मंडल के तत्वावधान में बड़े हर्षोल्लास एवं श्रद्धा पूर्वक रखे जा रहे हैं। आज पूर्णाहुति पर 21 जोडे एक साथ यज्ञ में आहुतियां देगें, वही बहराणा साहब के विशाल चल समारोह के साथ मातृशक्ति एवं युवाओं की आकर्षक मटकी शोभायात्रा भी पारम्परिक वेशभूषा में निकलेगी। जानकारी देते हुए श्री झूलेलाल नवयुवक मंडल अध्यक्ष मोहन दीवान, सचिव हरीश आसवानी एवं प्रवक्ता निर्मल मंगवानी ने बताया कि आज सोमवार को उपवासों की पूर्णाहुति होने पर प्रातः 10 बजे मंदिर परिसर में समाज के 21 जोडे एक साथ समाज के विद्वान पंडितों के गगनभेदी वैदिक मंत्रोंच्चारण के मध्य यज्ञ में आहुतियां देगें। दोपहर 1 बजे से बहराणा साहब का चल समारोह बेंडबाजों की मधुर सुर लेहरियों के साथ सिंधी कालोनी एवं टैगोर कालोनी के विभिन्न मार्गों से निकाला जायेगा। शाम 6 बजे से इस भव्य चल समारोह में मातृशक्ति भी शामिल होगी। चल समारोह का समापन मंदिर प्रांगण में घट विसर्जित कर होगा। मंडल के मनोहरलाल सबनानी एवं कोषाध्यक्ष रवि गिदवानी के अनुसार रात्रि 07 बजे से भगवान श्री झूलेलाल मंदिर में पर्व की महाआरती होगी। वही रात्रि 9 बजे श्री झुलेलाल समर्थ पैनल के सेवाभावी युवाओं व्दारा रंगबिरंगी रोशनी के साथ आकर्षक मटकी कलश शोभायात्रा निकाली जायेगी। पर्व की समाप्ति पर मंगलवार 25 अगस्त को श्री झूलेलाल मंदिर प्रांगण में दोपहर 1 से विशाल आम भंडारे का आयोजन भी होगा।

*मंडल के इन सदस्यों ने आयोजन का लाभ लेने की अपील*

मंडल के मोहन दीवान, मनोहर सबनानी, किशनलाल कोटवानी, नंदलाल भोजवानी, धरमदास उधलानी, हरीश आसवानी, रवि गिदवानी, पवन डेम्बरा, निर्मल मंगवानी, जितेंद्र उदासी, पवन, रामचंद वासवानी, नरेश, किशोर लालवानी, राकेश पंजाबी, घनश्याम दास संतवानी, अशोक नावानी, किशोर (लाला) राजानी, विक्रम सहजवानी, द्वारकादास मोहनानी, अमीत जिंदानी, अशोक मंगवानी, रोहित राजेश परचानी, शेखर चंदवानी, अजय आहूजा, कमलेश पमनानी, कमलेश हिरानी, राजेश वाधवा, श्री पूज्य सिंधी पंचायत, श्री झूलेलाल नवयुवक मंडल, श्री झूलेलाल समर्थ पैनल अध्यक्ष प्रदीप कोटवानी, श्री पिपलेश्वर झुलेलाल भजन मंडली जयराम खेमानी, सिंधी सेवा मंडली अध्यक्ष संजय सबनानी आदि सहित पदाधिकारी सदस्यों ने समाजजनों से की गयी है।
देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post