ad

सीहोर स्टेट कराटे चैंपियनशिप में खंडवा के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, जीते 5 स्वर्ण, 1 रजत एवं 2 कांस्य पदक



सीहोर स्टेट कराटे चैंपियनशिप में खंडवा के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, जीते 5 स्वर्ण, 1 रजत एवं 2 कांस्य पदक

 खंडवा। सीहोर के पीजी. कॉलेज इंडोर स्टेडियम में आयोजित शौर्य प्रीमियर ओपन स्टेट कराटे चैंपियनशिप 2026 में कॉमरेड सेल्फ डिफेंस मार्शल आर्ट अकादमी खंडवा के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 5 स्वर्ण, 1 रजत एवं 2 कांस्य पदक जीतकर जिले का नाम गौरवान्वित किया। यह जानकारी देते हुए शिहान मनीष भैसारे ने बताया कि आर्यन राड़ कुमिते में स्वर्ण पदक, तुषार पटेल कुमिते में स्वर्ण पदक, हर्ष मालवीय  काता में स्वर्ण पदक एवं कुमिते में कांस्य पदक, प्रणव तमखाने काता में स्वर्ण पदक एवं कुमिते में कांस्य पदक, नैवेध्या पाल कुमिते में स्वर्ण पदक एवं काता में रजत पदक विजेता रहे। ‌सभी खिलाड़ियों ने अपने कोच शिहान मनीष भैसारे (द्रोण रत्न पुरस्कार सम्मानित) के कुशल मार्गदर्शन में यह शानदार उपलब्धि हासिल की। खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर शिहान मनीष भैसारे को भी उनके खेल एवं मार्शल आर्ट के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए ऑफिशियल ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस उपलब्धि पर अकादमी परिवार, अभिभावकों एवं खेल प्रेमियों ने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएँ दीं। कोच शिहान मनीष भैसारे ने बता कि अकादमी का लक्ष्य भविष्य में भी राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए खंडवा एवं मध्यप्रदेश का नाम रोशन करना है।
देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post