ad

देशभक्ति के रंग में रंगा ‘स्वरांजलि’ कार्यक्रम, महिलाओं ने दी शानदार प्रस्तुतियां



देशभक्ति के रंग में रंगा ‘स्वरांजलि’ कार्यक्रम, महिलाओं ने दी शानदार प्रस्तुतियां

इटारसी। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में रविवार, 9 अगस्त को स्थानीय रेस्टोरेंट में मध्य प्रदेश अग्रवाल महिला महासभा, इटारसी द्वारा “स्वरांजलि देशभक्ति गीत प्रतियोगिता” का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में लगभग 18 प्रतिभागियों ने देशभक्ति गीतों की मनमोहक प्रस्तुतियां देकर उपस्थितजनों में राष्ट्रप्रेम का भाव जागृत किया।

कार्यक्रम में निर्णायक के रूप में श्रीमती राधा दयाल एवं श्रीमती इतिश्री रे उपस्थित रहीं। दोनों निर्णायकों ने प्रतिभागियों की प्रस्तुतियों का मूल्यांकन किया। 
इस अवसर पर महासभा की अध्यक्ष प्रलभ अग्रवाल सचिव श्रीमती रश्मि पंकज अग्रवाल, उपाध्यक्ष श्रीमती रितु राजेंद्र अग्रवाल, जिला महामंत्री श्रीमती अंशु अश्विनी अग्रवाल सहित इटारसी में महासभा की स्थापना में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली श्रीमती अर्चना संतोष अग्रवाल विशेष रूप से उपस्थित रहीं। महासभा की सदस्याएं भी बड़ी संख्या में कार्यक्रम में शामिल हुईं।

प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पल्लवी नरवरे, द्वितीय स्थान रजनी चावला तथा तृतीय स्थान सुचिता मालवीय ने प्राप्त किया। वहीं कंसोलेशन पुरस्कार राखी चांडक, पूजा मालवीय, पूजा राजपूत, सुशीला मालवीय एवं साक्षी भारद्वाज को प्रदान किए गए।

विजेताओं को नकद पुरस्कार, ट्रॉफी एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही सभी प्रतिभागियों को भी प्रमाण-पत्र देकर उनके उत्साह और प्रतिभा की सराहना की गई।

अंशु अग्रवाल  ने कार्यक्रम का सफल संचालन किया।
कार्यक्रम में महिलाओं ने पूरे उत्साह और देशभक्ति की भावना के साथ सहभागिता की। “स्वरांजलि” का यह आयोजन राष्ट्रप्रेम, महिला प्रतिभा और सांस्कृतिक अभिव्यक्ति का सुंदर संगम बनकर सामने आए।
देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post