आदिवासी समाज ने जमानी रोड पुरानी इटारसी में धूमधाम से विश्व आदिवासी दिवस मनाया
इटारसी । आदिवासी समाज ने जमानी रोड पुरानी इटारसी में धूमधाम से विश्व आदिवासी दिवस मनाया कार्यक्रम में फेमस सिंगर ले चल होशंगाबाद के गायक शिवम् इरपाचे द्वारा कई आदिवासी लोकगीत गाये।
कार्यक्रम में आदिवासी समाज के वरिष्ठजन एवं मातृशक्ति मुख्य अतिथि गोंडी भाषा साहित्यकार श्रीमती उर्मिला कुमरे डॉक्टर वंदना योना स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ उपस्थित रही ।
आदिवासी समाज संगठन इटारसी के अध्यक्ष श्री बदामी लाल आहके एवं संरक्षक श्री लखन लाल युवने श्री अशोक भलावी श्री रामदास योना श्री घनश्याम मर्सकोले उपाध्यक्ष श्री राजू प्रधान सचिव श्री पवन धुर्वे मीडिया प्रभारी श्री संजय युवने कोषा अध्यक्ष श्री संतोष राज माइक संचालक श्री पंकज ककोड़िया श्री दिलीप धुर्वे श्री संतोष परते श्री जयसिंह प्रधान श्री महेंद्र भल्लवी श्री सचिन प्रधान की मुख्य भूमिका रही।
Tags:
समाचार
.jpg)