नई सुबह में उत्साह से मनाया गया 80 वाँ स्वतंत्रता दिवस
वाराणसी । नई सुबह संस्थान, वाराणसी में स्वतंत्रता दिवस अत्यंत हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर संस्थान परिसर देशभक्ति की भावना से सराबोर दिखाई दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान के साथ किया गया।
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर संस्थान के दिव्यांग बच्चों, नई सुबह इंस्टिट्यूट ऑफ मेंटल हेल्थ एंड बिहेवियरल साइंसेज के विद्यार्थियों तथा स्पेशल स्कूल एवं किड्ज केयर स्कूल के बच्चों द्वारा देशभक्ति से ओत-प्रोत विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम, नृत्य, गीत एवं अन्य गतिविधियाँ प्रस्तुत की गई। बच्चों ने पूरे उत्साह, आत्मविश्वास एवं उमंग के साथ कार्यक्रम में भाग लिया। उनकी मनमोहक प्रस्तुतियों ने उपस्थित अतिथियों एवं सभी दर्शकों को भाव-विभोर कर दिया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. भूपेंद्र वर्मा हृदय रोग विशेषज्ञ, काशी हास्पिटल, वाराणसी की गरिमामयी उपस्थिति रही। नई सुबह संस्था के निदेशक डॉ. अजय तिवारी, डॉ. मनोज तिवारी, डॉ. राहुल शर्मा, सुनीता तिवारी, डॉ अमित तिवारी एवं अमरजीत सिंह सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।
इस अवसर पर एमफिल नैदानिक मनोविज्ञान, पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा एंड रिहैब साइकोलॉजी, विशेष विद्यालय व किडजी केयर स्कूल के बच्चों एवं विद्यार्थियों द्वारा नृत्य, गीत एवं विभिन्न गतिविधियों की प्रस्तुतियाँ दी गई। कार्यक्रम में भाग लेने वाले सभी बच्चों एवं प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया तथा उनका उत्साहवर्धन किया गया। पुरस्कारों का वितरण संस्थान के निदेशक डॉ. अजय तिवारी एवं मुख्य अतिथि डॉ. भूपेंद्र वर्मा, विशिष्ट अतिथि डॉ मनोज तिवारी द्वारा किया गया। पुरस्कार प्राप्त कर बच्चों में विशेष उत्साह एवं प्रसन्नता देखने को मिली।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में अनुराग तिवारी (आजाद), राजीव कुमार सिन्हा, अर्पिता मिश्रा, डॉ. जी.सी. के. परेरा, शुभम कुमार श्रीवास्तव, राधिका प्रजापति, दिव्यांशी तिवारी, मनोहर प्रजापति, आदर्श श्रीवास्तव, एवं कंचन राय, सहित संस्थान के शिक्षकों, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों का विशेष योगदान रहा।
कार्यक्रम के अंत में आयोजकों द्वारा सभी अतिथियों, प्रतिभागियों, बच्चों, अभिभावकों, शिक्षकों, कर्मचारियों एवं सहयोगियों के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया गया। स्वतंत्रता दिवस का यह आयोजन देशभक्ति, एकता, समावेशन एवं बच्चों के आत्मविश्वास को बढ़ावा देने की भावना से सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
Tags:
समाचार
.jpg)