स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में काशी काव्य गंगा साहित्यिक मंच वाराणसी की गोष्ठी सम्पन्न
काशी । शनिवारिय गोष्ठी का आयोजन हर्षोल्लास से किया गया। जिसकी अध्यक्षता पं. गंगा सहाय पाण्डेय।मुख्य अतिथि विमल बिहारी जी, विशिष्ट अतिथि राकेश दूबे जी रहे। संचालन संस्था के उपाध्यक्ष डा. विनोद स्वामी ने किया।
इस कार्यक्रम की शुरुआत मुनींद्र पाण्डेय मुन्ना ने सरस्वती बन्दना कर किया।
आज की गोष्ठी में उपस्थित कवियों और शायरों में हास्य व्यंग्य कवि भुलक्कड़ बनारसी, जयप्रकाश मिश्र धानापुर, डा. दिनेश दत्त पाठक, डा. छोटे लाल मनमीत, वहीद इकबाल, नाथ सोनांचली, राकेश दूबे, विमल विहारी, गंगा सहाय पाण्डेय, मोहकम बनारसी, फुर्तीला बनारसी, अब्दुल मजीद कुरैशी, जितेंद्र श्रीवास्तव टोपी, वासीफ बनारसी, शायर जमाल बनारसी, विजय चंन्द्र त्रिपाठी, प्रदीप कुमार, सुबोध सिन्हा, ,वासिफ बनारसी, डा. विनोद स्वामी, आनन्द कृष्ण मासूम, राम जतन पाल, उमेश सिंह , सत्यनारायण जी इत्यादि रहे।
आज की गोष्ठी में आये हुए सभी रचनाकारों ने अपने गीत गज़ल व कजरी के माध्यम से एक से बढ़कर एक देश भक्ति की भावना से ओतप्रोत रचना का काव्य पाठ किया।
अंत में धन्यवाद ज्ञापित संस्था अध्यक्ष भुलक्कड़ बनारसी ने किया। उसके उपरांत अल्पाहार के बाद गोष्ठी को विश्राम दिया गया।
भुलक्कड़ बनारसी अध्यक्ष,
काशी काव्य गंगा साहित्यिक मंच, पंजीकृत, वाराणसी
Tags:
साहित्यिक समाचार
.jpg)