सेवा भारती किसान समिति ग्राम सुपरली का हुआ गठन : ग्राम सुपरली में किसानों की बैठक में ली गई सदस्यता, प्रमोद सोलंकी बने अध्यक्ष
नर्मदापुरम। सेवा भारती जिला नर्मदापुरम द्वारा ग्राम सुपरली में कृषकों के साथ बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में किसानों को सेवा भारती द्वारा जिले में किए जा रहे विभिन्न सेवा कार्यों की जानकारी दी गई।
बैठक में सेवा भारती जिलाध्यक्ष श्री सतीश जी अग्रवाल "सांवरिया", श्री शिवप्रताप सिंह जी विभाग समन्वयक, श्री मनोज राय जी, श्री राजेन्द्र तोमर जी नगर अध्यक्ष सेवा भारती ,श्री राजेन्द्र सिंह जी चौहान (भीलाखेड़ी) प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
जिलाध्यक्ष श्री सतीश जी अग्रवाल ने किसानों को सेवा भारती द्वारा जिले में संचालित विभिन्न सेवा प्रकल्पों की जानकारी दी। उन्होंने सेवा भारती के जिले के सबसे बड़े प्रकल्प आशा महेन्द्र शुक्ल जनजातीय कन्या छात्रावास के संबंध में भी विस्तार से जानकारी साझा की।
इसके पश्चात किसानों की सहमति से सेवा भारती किसान समिति ग्राम सुपरली का सर्वसम्मति से गठन किया गया।
नवनियुक्त पदाधिकारी
अध्यक्ष: प्रमोद जी सोलंकी, सुपरली
उपाध्यक्ष: बृजमोहन जी राठौर
उपाध्यक्ष: श्याम मोहन जी सोलंकी
उपाध्यक्ष: बृजेन्द्र सिंह जी सोलंकी
सचिव: सतपाल सिंह जी राजपूत
कोषाध्यक्ष: विपिन सिंह जी पवार
सह सचिव: चंदन सिंह जी सोलंकी
सदस्य
नरेंद्र सिंह जी भदौरिया, राजेंद्र सिंह जी भदौरिया, दुर्गेश सिंह जी मालवीय, इंद्रजीत सिंह जी राजपूत, पहलवान सिंह जी, राजीव सिंह जी, सुनील सिंह जी भदौरिया सहित अनेक किसान उपस्थित रहे। सभी किसानों ने सेवा भारती की सदस्यता ग्रहण की।
कार्यक्रम के अंत में श्री राजेन्द्र तोमर जी ने उपस्थित सभी किसानों एवं अतिथियों का आभार व्यक्त किया।
Tags:
समाचार
.jpg)