ad

स्तनपान सप्ताह की गतिविधियों का आयोजन किया गया



स्तनपान सप्ताह की गतिविधियों का आयोजन किया गया

इटारसी । महिला एवं बाल विकास विभाग परियोजना केसला सेक्टर पथरोटा एक आंगनबाड़ी केंद्र पथरोटा 50 एवं 51 में विश्व स्तनपान सप्ताह की गतिविधियों का आयोजन किया गया।
 इटारसी महिला एवं बाल विकास परियोजना केसलाnकीnसेक्टर पर्यवेक्षक चेतना ढीवरे द्वारा बताया गया कि प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी 1 अगस्त से 7 अगस्त तक आंगनबाड़ी केंद्र पर विश्व स्तनपान सप्ताह की गतिविधियों का आयोजन किया जाना है इसी के तहत आज आंगनबाड़ी केंद्र में उपस्थित महिलाओं को स्तनपान का महत्व के बारे में विस्तृत में जानकारी दी इसके अंतर्गत उपस्थित महिलाओं को बताया गया की जन्म के तुरंत बाद नवजात शिशु को 1 घंटे के अंदर स्तनपान कराये 6 माह तक सिर्फ स्तनपान एवं दो वर्ष तक अर्ध ठोस आहार के साथ स्तनपान जारी रखने की सलाह दी नवजात शिशु को पानी शहद घुट्टी डिब्बा बंद आहार को न देने की सलाह दी उपस्थित माता को साफ सफाई के बारे में बताया कार्यक्रम में मात्र सहयोगिनी समिति की अध्यक्ष एवं सदस्य उपस्थित रहे आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा बताया गया कि मां का दूध बच्चों के लिए अमृत समान है और जन्म के 1 घंटे के अंदर स्तनपान कराये पीला गाढ़ा दूध कोलोस्ट्रम कहते हैं यह बच्चों का प्रथम टीकाकरण है की जानकारी दी अंत में स्तनपान विकल्प नहीं संकल्प है के आधार पर उपस्थित सभी गर्भवती धात्री एवं अन्य महिलाओं को विश्व स्तनपान सप्ताह की शपथ दिलाई गई कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पुतला सराठे कीर्ति चौधरी सहायिका नीतू मंजू सराठे आशा कार्यकर्ता उपस्थित थे।
देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post