ad

शिवभक्ति में रंगा शहर, महिला मंडल ने निकाली कांवड़ यात्रा, पशुपतिनाथ मंदिर में किया जलाभिषेक



शिवभक्ति में रंगा शहर, महिला मंडल ने निकाली कांवड़ यात्रा, पशुपतिनाथ मंदिर में किया जलाभिषेक

इटारसी। सावन माह में शहर शिवभक्ति के रंग में पूरी तरह से रंगा हुआ है। भगवान भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए श्रद्धालु विविध अनुष्ठानों और जलाभिषेक के माध्यम से अपनी आस्था प्रकट कर रहे हैं। शिव आराधना की इसी श्रृंखला में, नई गरीबी लाइन स्थित श्री हनुमान मंदिर महिला मंडल ने अवाम नगर के पशुपतिनाथ मंदिर तक भव्य कांवड़ यात्रा निकाली।
 डेढ़ किलोमीटर का सफर तय कर पहुंचीं पशुपतिनाथ मंदिर
श्रावण मास की इस विशेष आराधना के तहत करीब सौ महिलाओं ने सबसे पहले श्री हनुमान मंदिर में विराजमान शिवलिंग की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इसके बाद 'हर-हर महादेव' के जयकारों के साथ कांवड़ यात्रा का शुभारंभ हुआ। भजनों की धुन पर महिलाओं का जत्था करीब डेढ़ किलोमीटर का सफर पैदल तय करते हुए अवाम नगर स्थित पशुपतिनाथ मंदिर पहुंचा।
 ढोल की थाप पर किया नृत्य, गूंजे भजन-कीर्तन
पशुपतिनाथ मंदिर पहुंचकर महिला श्रद्धालुओं ने पूर्ण आस्था और भक्तिभाव के साथ भगवान शिव का जलाभिषेक कर सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान शिवभक्ति का अद्भुत उत्साह देखने को मिला, जब महिलाओं ने शिव भजनों और ढोल की थाप पर जमकर नृत्य किया। जलाभिषेक के पश्चात, महिला मंडल वापस हनुमान मंदिर लौटा, जहां संगीतमय कीर्तन का आयोजन किया गया। इस आयोजन से पूरे क्षेत्र का वातावरण शिवमय और भक्तिपूर्ण हो गया
देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post