ad

माँ फूलों में काव्य-संग्रह का लोकार्पण हुआ



' माँ फूलों में ' काव्य-संग्रह का लोकार्पण हुआ

दिल्ली । सुश्री चन्द्रकान्ता 'चन्द्रेश' जी के प्रथम काव्य-संग्रह "माँ फूलों में" पुस्तक का लोकार्पण कार्यक्रम 22/7/2026 को श्री शिव मन्दिर रतिया वाली प्याऊ के रैगर चौपाल देव नगर, करोलबाग, नई दिल्ली में अत्यंत भव्य तरीके से वरिष्ठ साहित्यकार राम चन्द्र वर्मा 'साहिल' जी की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। 
      
    माँ को समर्पण प्रेम की पुस्तक 
"माँ फूलों में" काव्य संग्रह का लोकार्पण श्री योगेन्द्र चांदोलिया सांसद उत्तर पश्चिम लोकसभा एवं विशिष्ट अतिथियों की गरिमामय उपस्थिति में हुआ। इस पुस्तक परिचर्चा में सुश्री पुष्पा सिंह बिसेन,श्री अनिल वर्मा मीत, सुश्री अल्का सिन्हा,श्री राम अवतार बैरवा,श्री सुधाकर पाठक, डॉ.चन्द्र सैन, श्री अनिल मासूम,श्री हरमोहिंदर सिंह, आर जे मनीष आजाद जी जैसे दिग्गज साहित्यकारों शायरों एवं कवियों ने इस पुस्तक पर बहुत ही गहन, विस्तृत और सार्थक चर्चा में भाग लिया। 
     इस भव्य आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में श्री योगेन्द्र चांदोलिया, सांसद उत्तर पश्चिम लोकसभा की गरिमामय उपस्थिति ने कार्यक्रम को और भी भव्य रूप दे दिया। 
    चन्द्रकान्ता जी को उनके इस प्रथम प्रयास पर ख़ूब शुभकामनाओं तथा शुभाशीषों द्वारा नवाजा गया। सभी उपस्थित माननीय जनों का भव्य स्वागत किया गया। इस सुंदर भव्य आयोजन का संचालन बड़े ही शानदार सार गर्भित डॉ भावना शुक्ल ने किया। चन्द्रकान्ता चन्द्रेश' जी के संक्षिप्त धन्यवाद प्रस्ताव के पश्चात कार्यक्रम का समापन हुआ।
     
देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post

Popular Items