काल भैरव स्वरूप में भगवान भोलेनाथ का श्रंगार हुआ
हरदा । पवित्र सावन माह के द्वितीय सोमवार के अवसर पर हरदा मंडी प्रांगण स्थित श्री पंच पिपलेश्वर महादेव मंदिर में भगवान भोलेनाथ का श्रंगार हुआ, जिसमें महादेव अपने दिव्य काल भैरव स्वरूप में दिखाई दे रहे हैं।
कलाकार जयकृष्ण चांडक का इस मंदिर में विगत बाईस सालों में सतत् एक सौ तीन वां श्रृंगार है, करीब सात घंटे लगे पूर्ण करने में,,, श्रृंगार में मिट्टी, रंग, चमकदार कपडा, प्लास्टर ऑफ पेरिस, चुनरी कपड़ा, फूलों की माला और लकड़ियों का उपयोग किया है, भाई रोहित सोनी का सहयोग रहा।
Tags:
समाचार
.jpg)