ad

नदी पर बनी दीवार सद्भावना मंच ने कलेक्टर को सौपा ज्ञापन


नदी पर बनी दीवार सद्भावना मंच ने कलेक्टर को सौपा ज्ञापन

खंडवा। नगर की समाजसेवी संस्था सद्भावना मंच द्वारा मंच संस्थापक प्रमोद जैन के नेतृत्व में पंधाना रोड बड़ी आबना नदी को कवर कर बनी दीवार से भविष्य में होने वाले खतरे से आगाह करते हुए एक ज्ञापन जिला कलेक्टर के नाम सौपा गया। यह जानकारी देते हुए मंच के निर्मल मंगवानी ने बताया कि मंच व्दारा डिप्टी कलेक्टर सुश्री दीक्षा भगोरे को ज्ञापन के माध्यम से बताया गया कि शहर के पंधाना रोड आबना नदी को घेर कर एक कॉलोनीनाईजर द्वारा दीवार खड़ी कर कॉलोनी का निर्माण किया जा रहा है। दीवार के निर्माण से हाल ही में हुई मूसलाधार बारिश के समय निचले क्षेत्रों के घरों के साथ पुल पर पानी आ जाने से बड़ी धन हानि एवं जनहानि की स्थिति को देखते हुए पुलिस व्दारा तत्परता दिखाई गयी। शीघ्र ही समस्या के निराकरण की मांग मंच व्दारा की गयी। इस अवसर पर मंच संस्थापक प्रमोद जैन, डॉ जगदीशचंद्र चौरे, सुरेंद्र गीते, देवेंद्र जैन, गणेश भावसार, अनुप शर्मा, निर्मल मंगवानी, रजत सोहनी, राधेश्याम शाक्य, डॉ.एमएम कुरैशी, सुभाष मीणा, कैलाश पटेल आदि सदस्य उपस्थित थे।


देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post