सरोकार साझा मंच की मासिक बैठक सम्पन्न
देशभक्ति और नारी शक्ति के सरोकार
इंदौर । सरोकार साझा मंच की मासिक बैठक का आयोजन 'महिलाओं के संदर्भ में स्वतंत्रता या स्वच्छंदता ' और देशभक्ति गीत - विषय पर किया गया। संचालक डॉ. कृष्णा जोशी ने सदस्यों से महिलाओं के मुद्दे पर अपनी रचनाएं प्रस्तुत करने का आग्रह किया । देश में महिलाओं के अधिकार, सामाजिक-आर्थिक सीमाएँ, घरेलू दवाब, अति महत्वाकांक्षाएं , अपराधिक मनोवृत्तियाँ, गुमराह और मानसिक अस्थिरता जैसी समस्याओं पर आशा मुंशी, संगीता चौहान करुणा प्रजापति,माधुरी निगम,रश्मि तिवारी, संतोषी यदुवंशी ने अपने विचार प्रकट किए। अध्यक्ष महिमा शुक्ला ने महिलाओं के संविधानिक अधिकार की सीमा में उनके दायित्व की बात कही ।स्त्री कहीं कमज़ोर नहीं उसे अबला समझा जाता है। जरुरत यह है की वह समाज में अपनी उपस्थिति ही नहीं स्थिति भी सुधारने की कोशिश करे। पुरुष सत्ता के दवाब, मानसिक दृढ़ता की कमी और भुलावे के कारण जो आपराधिक प्रवृत्तियां पनप रही हैं। उन पर बिना किसी भेदभाव के कानूनी कार्यवाही का होना आवश्यक है ।
आठ अगस्त के भारत छोड़ो आंदोलन की स्मृति में कविता चौहान,डॉ.वंदना मिश्र ,कविता मेहता, गायत्री शर्मा, डॉ. इंदु जैन ,सुरभि शुक्ला , जयश्री शर्मा, कविता मेहता, और आरती तिवारी ने देश भक्ति से सराबोर कविताएं सुनाई।
डॉ अर्चना त्रिवेदी ने महिमा शुक्ला द्वारा सम्पादित 'भाव विभाव ' कविता संग्रह की समीक्षा की। संकलन में करुणा प्रजापति, डॉ.अंजली दीवान और महिमा शुक्ला की कविताओं में विभिन्न शैलियों,विषयों, मुद्दों और अभिव्यक्ति की सहजता के चयन की प्रशंसा की । रचनाओं में भाषा के परिष्कार की सम्भावना का उल्लेख भी किया। साथ ही कुशल संपादन,साज सज्जा और किताब के आकर्षक कवर पेज को सार्थक बताया
कार्यक्रम का समापन ' ऐ मेरे वतन के लोगो.. और विजयी विश्व तिरंगा प्यारा --'के समूह गान से किया गया।
मृदुला शर्मा ने रोचक गेम्स का आयोजन , पुरस्कार वितरण और आभार प्रदर्शित किया।
Tags:
साहित्यिक समाचार
.jpg)