मंदसौर सिटी पुलिस द्वारा 1 लाख 46 हजार 250 रुपये का जुआ पकड़ा कैश बरामद , 17 लोगों पर वैधानिक कार्यवाही कर प्रकरण दर्ज़
मंदसौर से डॉ घनश्याम बटवाल की रिपोर्ट
मंदसौर । सिटी कोतवाली पुलिस टीम ने बीती रात पुरानी बस्ती क्षेत्र से अवैध रूप से समूह के साथ जुआ सट्टा लगाते हुए मौके पर पकड़ा और नकदी राशि बरामद की है ।
पुलिस कंट्रोल रूम से प्राप्त जानकारी अनुसार नगर पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र सिंह भास्कर तथा थाना प्रभारी सिटी कोतवाली पुष्पेंद्र सिह राठौर के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस टीम द्वारा शहर किला के लक्ष्मण दरवाजा के क्षेत्र मंदसौर मे जुआ खेलने वाले के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करते 1,46,250 रुपये की राशि का जुआ पकडने मे सफलता प्राप्त की है एवं 17 आरोपियो के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही कर आपराधिक प्रकरण पंजीबद्ध किया है।
मामले का विवरण देते हुए बताया कि 6 सितंबर 2026 की रात्रि को थाना कोतवाली पुलिस को मुखबीर सूचना मिली की लक्ष्मण दरवाजा क्षेत्र के पास में हार जीत का दांव लगाकर जुआ सट्टा खेला जा रहा है। इस पर वैधानिक कार्यवाही करते थाना कोवताली पुलिस द्वारा 17 आरोपियो के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही कर अपराध क्रमांक 556/2026 धारा ¾ पब्लिक गेम्बलिंग एक्ट, अपराध क्रमांक 557/2026 धारा ¾ पब्लिक गेम्बलिंग एक्ट, अपराध क्रमांक 558/2026 धारा ¾ पब्लिक गेम्बलिंग एक्ट व अपराध क्रमांक 559/2026 धारा का 3/14 पब्लिक गेम्बलिंग एक्ट का पंजीबद्ध किया ।
आरोपियों के नाम- 01.भगवान पिता प्रेम मेघनानी उम्र 40 साल निवासी हनुमान नगर मंदसौर
2. रणजीत उर्फ रंगीला पिता बाबुलाल भाटी उम्र 44 साल निवासी नई आबादी प्रतापगढ 03.अशोक पिता गिरधारीलाल होतवानी जाति सिंधी उम्र 48 साल निवासी लक्ष्मण दरवाजा मंदसौर ,
04.अख्तर उर्फ भुरिया पिता शेर मोहम्मद शाह उम्र 40 साल निवासी मर्दादीन मोहल्ला मंदसौर
05.बबलु उर्फ भगवान दास पिता घनश्याम सिंधी उम्र 42 साल निवासी दशरथ नगर मंदसौर,
06 जाहीद पिता वाजीद मेवाती उम्र 36 साल निवासी साई मंदिर के पास अभिनन्दन कालोनी मंदसौर ,
07 फरियाद पिता शमसुउद्दीन पेमला उम्र 47 साल निवासी किटयानी मंदसौर,
08 विशाल पिता महावीर राजपुत उम्र 20 साल निवासी खानपुरा मंदसौर
09 हैदर पिता आमीन मेव जाति मेवाती उम्र 32 साल निवासी दौलतपुरा मंदसौर,
10 शाबीर पिता बफाती हड्डी जाति मुल्तानी उम्र 52 साल निवासी ग्राम मुल्तानपुरा थाना वायडीनगर मदंसौर,
11 राहुल पिता अरुण मोची उम्र 35 साल निवासी खानपुरा मंदसौर
12 फारुख उर्फ नड्डा पिता एहमद मथारिया उम्र 46 साल निवासी नाहर सय्यद मदंसौर,
13 लवि पिता राजेश शर्मा उम्र 36 साल नि गांधी नगर मंदसौर
14 रवि पिता दिनेश अग्रवाल उम्र 32 साल नि शनि विहार कोलोनी मंदसोर
15 राहुल पिता खेंमचंद जीनगर उम्र 38 साल नि प्रतापगढ रोड खानपुरा मंदसोर
16 जय पिता दिनेश अग्रवाल 26 साल नि शनि विहार कोलोनी मंदसोर
17 पंकज पिता पूनमचंद माली उम्र 34 साल निवासी खिलचीपुरा मंदसौर
पुलिस की इस बड़ी धरपकड़ में निरीक्षक पुष्पेन्द्र सिंह राठौर थाना प्रभारी कोतवाली, शैलेन्द्र सिंह कनेश, विनोद नामदेव, कमलेश भदौरिया, राकेश मईडा, हरिश राठौर, आशुतोश गिरी, राहुल शुक्ला, अरुण पंवार, ईश्वर धाकड, रंजीत सिह, समरथ चौहान, लश्र्मण भाटी, वीपी सिह, सागर नोकेया की सराहनीय भूमिका रही।
Tags:
समाचार
.jpg)