दक्षिणमुखी श्री हनुमान मंदिर की पुनः प्राण प्रतिष्ठा का 1 वर्ष पूर्ण
हनुमान जी की इच्छा के अनुरूप ही प्रतिमा की पुनःप्राण प्रतिष्ठा हुई-डॉक्टर शर्मा
इटारसी । रेलवे स्टेशन के सामने दक्षिण मुखी श्री हनुमान मंदिर की पुनः प्रतिष्ठा का 1 वर्ष पूर्ण होने पर मंदिर समिति के द्वारा भव्य आयोजन किया गया। क्षेत्र के विधायक डॉक्टर सीतासरन शर्मा, नगर पालिका अध्यक्ष पंकज चोरे एवं अनुविभागीय अधिकारी नीलेश शर्मा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे। मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत शुक्ला ने अतिथियों का स्मृति चिन्ह एवं शाल श्रीफल देकर सम्मान किया विधायक डॉक्टर शर्मा, नगर पालिका अध्यक्ष पंकज चौरे, मंदिर समिति के पदाधिकारी जम्मू सिंह उप्पल, सुनील बाजपेई, सुखदेव शुक्ला, घनश्याम तिवारी का सम्मान किया गया। प्रारंभ में हनुमान जी की आरती सभी अतिथियों ने की । इस अवसर पर जोरदार आतिशबाजी की गई। विधायक डॉक्टर शर्मा ने इस अवसर पर कहा कि पूज्य हनुमंत लाल जी की इच्छा थी कि शहर को सुविधा मिले उन्होंने श्री लख्मीचंद गोठी धर्मशाला ट्रस्ट के पदाधिकारीयो को प्रेरणा दी की वे उन्हें नया स्थान दे। प्रशासन और पुलिस सहित मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत शुक्ला संपूर्ण मंदिर समिति एवं शहर के श्रद्धालुओं ने पूर्ण सहयोग दिया। डॉक्टर शर्मा ने कहा कि पहले बीच सड़क पर जहां मंदिर था वहां व्यक्ति के खड़े रहने का स्थान भी नहीं था। पुजारी ठीक से बेठ भी नहीं सकते थे। परंतु नए स्थान पर पुजारी के बैठने सहित भक्तों के खड़े रहने एवं बैठने की पर्याप्त व्यवस्था है। और यह कार्य सभी के सहयोग से हुआ है। नगर पालिका अध्यक्ष पंकज चोरे ने कहा कि हम और आप माध्यम बने, पर प्रभु को यही मंजूर था और शहर की सबसे बड़ी समस्या का निराकरण हुए 1 वर्ष हो गया। यह 1 वर्ष कैसे निकला पता ही नहीं चला। मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत शुक्ला ने कहा कि क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक डॉक्टर सीता शरण शर्मा का मंदिर की पुनर्स्थापना में जो योगदान रहा है उसे शब्दों में व्यक्त नहीं किया जा सकता नगर पालिका अध्यक्ष पंकज चोरे, पूर्व एसडीएमटी प्रतिक राव ,पूर्व तहसीलदार शक्ति सिंह तोमर, वर्तमान एसडीएम नीलेश शर्मा ,एसडीओ पुलिस वीरेंद्र मिश्रा तत्कालीन थाना प्रभारी गौरव बुंदेला सहित नगर के श्रद्धालुओं ने भरपूर सहयोग दिया जिसका परिणाम यह है की मंदिर आज व्यवस्थित जगह पर है। उन्होंने सेठ लख्मीचंद गोठी धर्मशाला के संचालक श्री सुधीर गोठी एवं ट्रस्ट के अध्यक्ष संजीव हनी गोठी का विशेष रूप से आभार व्यक्त किया जिन्होंने बड़ा दिल करके मंदिर हेतु जमीन दी। कार्यक्रम का संचालन भूपेंद्र विश्वकर्मा ने किया। कार्यक्रम में दीपक अठोट्रा भी मोजूद थे।संयोजक प्रमोद पगारे द्वारा सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया। इस अवसर पर मंदिर के पुजारी पंडित राजेश शर्मा, विमल वतेसिया, दयानंद मोहने, राजेंद्र मालवीय, कमल चौरसिया,रैकवार का विशेष सहयोग रहा। मंदिर समिति के द्वारा प्रातः काल से सायंकाल तक प्रसादी का वितरण किया गया। रात्रि में प्रसादी का वितरण विमल वतेसिया, कमल चौरसिया एवं उनके साथियों द्वारा किया गया। मंदिर को धनराज कुशवाहा द्वारा पूरी रात फूलों से सजाया गया। आकर्षक विद्युत साथ सजा की गई। सुबह से लेकर रात तक बड़ी संख्या में श्रद्धालू पहुंचे। दानिश चोरे मण्डल द्वारा महा आरती सहित सुंदरकांड पाठ किया गया एवं रात्रि में रामबाबू जगदंबा मंडल के द्वारा भजन प्रस्तुत किए गए।
Tags:
समाचार
