ad

19 सितंबर को सिंधी समाजजनों व्दारा पूजन कर कलाई पर बांधेंगे जायेगें महालक्ष्मी जी के सगड़े


19 सितंबर को सिंधी समाजजनों व्दारा पूजन कर कलाई पर बांधेंगे जायेगें महालक्ष्मी जी के सगड़े

खंडवा। सिंधी समाजजनों द्वारा शनिवार 19 सितंबर को 16 दिनों के लिए कच्चे सूत के 16 धागों पर 16 गठानों के पश्चात हल्दी से पिलाकर कुटुंब की सुख समृद्धि, धनधान्य की कामना के साथ महालक्ष्मी जी का सगडा पूजन कर अपनी कलाई पर बांधा जायेगा। यह जानकारी देते हुए राष्ट्रीय सिंधी समाज प्रदेश प्रवक्ता निर्मल मंगवानी ने बताया कि महालक्ष्मी जी के सगडा पूजन के लिए ए की महिलाएं प्रातः काल समाज के पंडित श्यामलाल शर्मा, पंडित भारद्वाज एवं बाबा प्रह्लादराज दरबार सिंधी कॉलोनी, पदमनगर पहुंचेगी। यहां महिलाओं को सगड़ा पर्व की महात्तम कथा श्रवण तत्पश्चात सगड़ा पूजन किया जायेगा एवं अरदास के दौरान महालक्ष्मी जी से कुटुंब में सुख शांति एवं धन्यधान्य के भंडार भरे रहे की कामना की जायेगी। महिलाओं द्वारा पूजन कर यह पवित्र सगड़ा घर लाकर परिवार के संपूर्ण सदस्यों की कलाइयों पर श्रद्धा पूर्वक बांधा जायेगा। समाजजनों व्दारा 16 दिनों पश्चात श्राद्ध पक्ष में आठवें दिन 3 अक्टूबर को इन पवित्र सगडों को खोले जाकर पूजन पश्चात विसर्जित किए जाएगें।
देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post