लायंस क्लब इटारसी ने पीस पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया
इटारसी । लायंस क्लब इटारसी कपल द्वारा 9 सितम्बर को लायंस इंटरनेशनल के द्वारा "पीस पोस्टर प्रतियोगिता" का आयोजन महावीर जैन पब्लिक स्कूल में किया गया।
जिसमें शहर के 6 विद्यालय के विद्यार्थियों ने भाग लिया।
पीस पोस्टर का विषय "मानवता में सदभाव" रखा गया था, जिसमें जीनस प्लैनेट स्कूल, रेनबो पब्लिक स्कूल, नालंदा स्कूल, ग्रीन पॉइंट स्कूल, एक्सीलेंट स्कूल, एस वी एम स्कूल एवं महावीर जैन पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने भाग लिया।
जिसमें उत्कृष्ट चित्र के चयनित प्रतिभागियों को ट्रॉफी एवं स्कूल प्रबन्धक को भी सम्मानित किया गया ।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से क्लब अध्यक्ष ला.डॉ. रविंद्र गुप्ता, क्लब सचिव ला.डॉ अभिषेक सोनी कोषाध्यक्ष ला. डॉ विजयंत बड़कुल , ला.प्रीति दुबे, स्कूल प्रबन्धक ला.प्रदीप संध्या जैन, ला. आजाद सोनिया जैन, ला. विवेक प्रीति वर्मा, ला.हरीश बबीता अग्रवाल, ला.संजय श्रद्धा अग्रवाल, ला. वंदना ओझा, ला.निकिता जैन, ला. डॉ.राकेश बतरा, ला.सुनील सराठे, ला.डॉ. संजय गुप्ता उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन ला. डॉ पूजा गुप्ता ने किया।
Tags:
समाचार
