ad

विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस पर छात्राओं को किया जागरूक


विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस पर छात्राओं को किया जागरूक

इटारसी। विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस के अवसर पर वीरांगना रानी दुर्गावती शासकीय कन्या महाविद्यालय छात्रावास एवं शासकीय सीनियर अनुसूचित जाति कन्या छात्रावास, इटारसी में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी शासकीय अस्पताल की अधीक्षक श्रीमती कमलेश कुमरे के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में RBSK डॉ. मनीष श्रीवास्तव, डॉ. ज्योति कटारे, ANM सविता मेहरा एवं छात्रावास अधीक्षिका उपस्थित रहीं। उमंग काउंसलर त्रिलोक मनवारे ने छात्राओं को मानसिक स्वास्थ्य, तनाव, भावनात्मक समस्याओं तथा कठिन परिस्थितियों से सकारात्मक तरीके से निपटने के संबंध में जानकारी दी।

छात्राओं को बताया गया कि मानसिक परेशानी या तनाव को छिपाने के बजाय परिवार, शिक्षक, मित्र अथवा काउंसलर से खुलकर बातचीत करनी चाहिए तथा आवश्यकता पड़ने पर समय पर विशेषज्ञ सहायता लेना महत्वपूर्ण है।

इस अवसर पर मित्रम एवं गेटकीपर की भूमिका के बारे में भी जानकारी दी गई। छात्राओं को समझाया गया कि किसी व्यक्ति के व्यवहार में अचानक बदलाव, निराशा, अकेलापन या आत्मघाती विचारों के संकेत दिखाई दें तो उसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। संवेदनशीलता के साथ उसकी बात सुनकर उसे उचित सहायता तक पहुंचाने में सहयोग करना चाहिए।

कार्यक्रम में छात्राओं को “बात करें, सुनें और समय पर मदद लें” का संदेश देते हुए मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया।
देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post