राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम से पहले मानक अग्रवाल को मिली महत्वपूर्ण जिम्मेदारी
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने बनाया समन्वयक, PCC कार्यालय में संभाला पदभार
भोपाल/नर्मदापुरम। नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम से पहले मध्यप्रदेश कांग्रेस में वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व मिडिया प्रभारी मानक अग्रवाल को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने श्री अग्रवाल को प्रदेश के पूर्व विधायकों एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं के बीच समन्वय स्थापित करने तथा संगठन में सक्रियता बढ़ाने के लिए समन्वयक नियुक्त किया है।
जिम्मेदारी मिलने के बाद वरिष्ठ कांग्रेस नेता मानक अग्रवाल ने शुक्रवार को मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय पहुंचकर अपना पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर उन्होंने शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी पूरी मजबूती और एकजुटता के साथ जनता के बीच काम करेगी।
मानक अग्रवाल ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे एवं मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के कुशल नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता पूरी ताकत के साथ संगठन को मजबूत करेंगे और मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनाने के लिए जमीनी स्तर पर संघर्ष करेंगे।
उन्होंने कांग्रेस के सभी जुझारू साथियों से एकजुट होकर सक्रिय रहने तथा जनता के मुद्दों को मजबूती से उठाने का आह्वान किया।
*नर्मदापुरम कांग्रेस को मिला मजबूत नेतृत्व*
मानक अग्रवाल को मिली इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी को नर्मदापुरम जिले के कांग्रेस कार्यकर्ताओं के लिए भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। अब प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में नर्मदापुरम के कांग्रेसजनों की बात मजबूती से रखने के लिए वरिष्ठ एवं अनुभवी नेतृत्व उपलब्ध रहेगा। इससे जिले के संगठनात्मक मुद्दों को प्रदेश नेतृत्व तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने और कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय की उम्मीद जताई जा रही है।
इस अवसर पर नर्मदापुरम विधानसभा में कांग्रेस जनो के शुभकामनायें दी बधाई देने वालों में, जिला कांग्रेस अध्यक्ष शिवाकांत गुड्डन पाण्डेय, नगर अध्यक्ष कन्हैया गोस्वामी, यंग बिर्गेड अध्यक्ष गज्जू तिवारी, जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष नेहा चावरे, अनुसूचित जाति जिलाध्यक्ष अजय अहिरवार, नेता प्रतिपक्ष अनोखी राजोरिया, नर्मदापुरम अध्यक्ष कमलेश बाथरे, जिला किसान कांग्रेस अध्यक्ष विजय बाबू चौधरी, पूर्व नपा अध्यक्ष नीलम गाँधी,, हरीश अग्रवाल, अमित सोनू बकोरिया, ओम सेन जिला उपध्यक्ष, अतुल तिवारी, अमित परदेशी, राजेंद्र गोस्वामी।
- मुकेश शर्मा पिंकी
प्रवक्ता नगर कांग्रेस कमेटी इटारसी
Tags:
समाचार
.jpg)